Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने जीता कांस्य पदक

भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने जीता कांस्य पदक
, शनिवार, 15 जून 2019 (22:31 IST)
हर्टोगेनबॉश (हॉलैंड)। भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने यहां चल रही विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में शनिवार को तुर्की के खिलाफ अपना मुकाबला जीतकर कांस्य पदक हासिल किया।
 
भारतीय महिला टीम की वी. ज्योति सुरेखा, मुस्कान किरार और राज कौर ने तुर्की को 229-226 से हराया और कांस्य पदक जीत लिया। इससे पहले क्वार्ट फाइनल में महिला टीम ने हॉलैंड को 219-213 से हराया था लेकिन सेमीफाइनल में उसे अमेरिका से 226-227 से हार का सामना करना पड़ा था।
 
चीनी ताइपे ने अमेरिका को हराकर विश्व चैंपियशिप का खिताब अपने नाम किया जबकि दूसरे स्थान पर रही अमेरिका की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

World Cup : गांगुली की टीम इंडिया को सलाह, पाकिस्तान के खिलाफ खुद को दावेदार न समझे भारत