Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारतीय जूनियर शटलर ने अंतरर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण सहित 6 पदक जीते

भारतीय जूनियर शटलर ने अंतरर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण सहित 6 पदक जीते
, सोमवार, 12 अगस्त 2019 (06:41 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जूनियर शटलर ने बुल्गारिया अंतरर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण सहित कुल 6 पदक जीत लिए। भारत ने टूर्नामेंट में 3 स्वर्ण, एक रजत और 2 कांस्य पदक जीते। 
 
यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार सामिया इमाद फारूकी ने लड़कियों का एकल स्वर्ण, तनीषा क्रास्टो और अदिति भट्ट ने लड़कियों का युगल स्वर्ण तथा एडविन जॉय और श्रुति मिश्रा ने मिश्रित युगल का स्वर्ण जीता। 
 
लड़कों के युगल में ईशान भटनागर और विष्णु वर्धन को फाइनल में हारने के बाद रजत से संतोष करना पड़ा। एकल वर्ग में मालविका बंसोड़ और मिराबा लुवाँग को सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक मिला।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोहली ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, दूसरे वन-डे में वेस्टइंडीज को (डकवर्थ लुइस मेथड) 59 रनों से हराया