Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारतीय महिला हॉकी अर्जेंटीना से हारी

भारतीय महिला हॉकी अर्जेंटीना से हारी
, सोमवार, 17 जुलाई 2017 (12:34 IST)
जोहानिसबर्ग। भारतीय महिला हॉकी टीम को महिला विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल में आखिरी ग्रुप मैच में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना ने 0.3 से हराया।
 
अर्जेंटीना के लिये रोशियो सांचेस (दूसरा मिनट), मारिया ग्रानाटो (14वां) और नोएल बिरियोनुएवो (25वां मिनट) ने गोल किए। वहीं भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
 
अर्जेंटीना ने दूसरे ही मिनट में रोशियो के गोल की मदद से बढत बना ली थी। भारतीय गोलकीपर सविता ने शुरुआत से ही कई गोल बचाए। उसने पहला शॉट बचाया लेकिन रोशियो ने दूसरे शॉट पर गोल कर दिया।
 
भारतीय टीम बराबरी का गोल करने के करीब पहुंची जब नमिता टोप्पो के पास पर वंदना कटारिया ने हमला किया लेकिन विरोधी गोलकीपर ने उसे कामयाब नहीं होने दिया। सविता ने पहले 15 मिनट में चार गोल बचाए।
 
अर्जेंटीना ने पहला पेनल्टी कार्नर छठे मिनट में हासिल किया लेकिन नमिता ने इस पर गोल नहीं होने दिया। मारिया ग्रानाटो ने 14वें मिनट में गोल करके अर्जेंटीना को 2.0 से बढ़त दिलाई।
 
भारत को 23वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन रानी के शाट को विरोधी गोलकीपर ने बचा लिया। अर्जेंटीना को 25वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे नोएल ने गोल में बदला।
 
अर्जेंटीना को 34वें मिनट में लगातार पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन भारतीय गोलकीपर रजनी ई ने उसे बचा लिया। हॉफ टाइम के बाद सविता की जगह रजनी ने गोलकीपिंग का जिम्मा संभाला था। आखिरी क्वार्टर में भारतीय डिफेंडरों ने अर्जेंटीना को कोई गोल नहीं करने दिया।
 
भारत को कल क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड से खेलना है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मिताली आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बनने के करीब