Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारत ने विश्व और यूरोपियन चैंपियन बेल्जियम को 5-1 से हराया

भारत ने विश्व और यूरोपियन चैंपियन बेल्जियम को 5-1 से हराया
, गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (22:14 IST)
एंटवर्प। विश्व की 5वें नंबर की टीम भारत ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए विश्व और यूरोपियन चैंपियन बेल्जियम को 5वें और अंतिम हॉकी मुकाबले में गुरुवार को 5-1 के बड़े अंतर से हरा दिया। 
 
भारतीय टीम ने इस तरह बेल्जियम दौरे में अपने सभी 5 मैच जीते। आखिरी मैच में भारत की जीत में सिमरनजीत सिंह (7), ललित कुमार उपाध्याय (35), विवेक सागर प्रसाद (36), हरमनप्रीत सिंह (42) और रमनदीप सिंह (43) ने गोल किए। 
 
भारत ने बेल्जियम दौरे की शुरुआत बेल्जियम को 2-0 से हराकर की थी। भारत ने फिर स्पेन को अगले 2 मैचों में 6-1 और 5-1 से हराया। भारत ने फिर दौरे के आखिरी 2 मैचों में बेल्जियम को 2-1 और 5-1 से हराया। 
 
भारत ने मैच में आक्रामक शुरुआत की और 7वें मिनट में बढ़त बनाने के बाद इस लय को अंत तक बरकरार रखा। भारत के पास पहले हॉफ में मात्र एक गोल की बढ़त थी लेकिन दूसरे हॉफ में भारत ने 8 मिनट के अंतराल में 4 गोल दागकर मेजबान टीम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। बेल्जियम का एकमात्र गोल एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने 39वें मिनट में किया। 
फोटो साभार हॉकी इंडिया ट्विटर

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Rohit Sharma ने टेस्ट क्रिकेट करियर में कमाया बड़ा नाम