Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Hockey World Cup : भारत ने किया जीत से आगाज, स्पेन को 2-0 से हराया

Webdunia
शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (22:09 IST)
राउरकेला। आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम ने खचाखच भरे बिरसा मुंडा स्टेडियम पर शुक्रवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराकर शानदार आगाज किया। अमित रोहिदास ने जैसे ही 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया, दर्शकों के शोर से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। दूसरा गोल 26वें मिनट में हार्दिक सिंह ने किया, जो अकेले गेंद को लेकर सर्कल में गए थे।

पिछले 48 वर्ष से विश्व कप में पदक का इंतजार कर रही भारतीय टीम की पूल डी में शीर्ष पर रहकर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को इस जीत से बल मिला है। भारतीय हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले सुंदरगढ़ जिले के अमित रोहिदास ने जैसे ही 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया, दर्शकों के शोर से पूरा स्टेडियम गूंज उठा।

दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बताए जा रहे बिरसा मुंडा स्टेडियम पर यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था।भारत के लिए दूसरा गोल 26वें मिनट में हार्दिक सिंह ने किया, जो अकेले गेंद को लेकर सर्कल में गए थे। गेंद पर नियंत्रण के मामले में भारत का दबदबा रहा और जीत का अंतर अधिक भी हो सकता था, लेकिन भारत ने पांच में से चार पेनल्टी कॉर्नर गंवाए।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकरों में शुमार कप्तान हरमनप्रीत सिंह पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल नहीं कर सके। युवा विकेटकीपर कृशन बहादुर पाठक ने पेनल्टी कॉर्नर समेत कई शानदार बचाव किए। पिछले साल प्रो लीग के चार मैचों में से भारत को दो में हराने वाली स्पेन की टीम को मिले तीनों पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए।

पहले क्वार्टर के आखिरी मिनटों में ही भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए हमले बोले, जिससे उसे लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले और दूसरे पर रोहिदास ने गोल किया। इसके बाद भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन हरमनप्रीत गोल नहीं कर सके।

दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा रहा और हॉफ टाइम से चार मिनट पहले हार्दिक ने बायीं ओर से दौड़ते हुए अकेले दम पर शानदार फील्ड गोल दागा। तीसरे और चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका।

ब्रेक के दो मिनट बाद ही भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, लेकिन दबाव में दिख रहे हरमनप्रीत गोल करने में नाकाम रहे। इससे पहले एक अन्य मैच में इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 से हराया। फोटो सौजन्‍य : यूएनआई
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

301 रनों की विशाल बढ़त के साथ न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट में बनाई पकड़

भारत से कहीं बेहतर बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर बनाए 198 रन

भारत ने किया न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन, बरबरी पर रोका मैच

पहले खोखो विश्व कप में भाग लेंगे इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, ब्राजील

भारतीय फुटबॉल टीम एक पायदान के फायदे से फीफा रैंकिंग में 125वें स्थान पर

આગળનો લેખ
Show comments