Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हॉकी इंडिया का माहौल खराब, गुटबाजी, वेतन में देरी, बैकफुट पर दिलीप तिर्की

हॉकी इंडिया ने गुटबाजी और मतभेद के आरोपों को खारिज किया

WD Sports Desk
बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (15:11 IST)
हॉकी इंडिया में गुटबाजी और आपसी मतभेदों के आरोपों को खारिज करते हुए महासंघ के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह ने बुधवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि हॉकी की बेहतरी के लिये वे मिलकर काम करते रहेंगे।हॉकी इंडिया द्वारा जारी संयुकत बयान में उन्होंने कहा ,‘‘ हाल ही में कुछ निवर्तमान अधिकारियों ने मीडिया में कहा है कि हॉकी इंडिया में गुटबाजी है। यह सही नहीं है। हॉकी के हित के लिये हम एकजुट होकर काम करते रहेंगे।’’

तेरह साल बाद भारतीय हॉकी से नाता तोड़ने के बाद पूर्व सीईओ एलेना नॉर्मन ने कहा था कि हॉकी इंडिया में जिस तरह का माहौल बन गया था , उसमें काम करना मुश्किल होता जा रहा था और ऐसे में उनके पास त्यागपत्र देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।उन्होंने कहा था कि हॉकी इंडिया में दो गुट हैं। एक तरफ वह और (अध्यक्ष) दिलीप टिर्की हैं तथा दूसरी तरफ (सचिव) भोलानाथ सिंह, (कार्यकारी निदेशक) कमांडर आर के श्रीवास्तव और (कोषाध्यक्ष) शेखर जे मनोहरन हैं।

बयान में कहा गया ,‘‘ महासंघ ने हर खिलाड़ी और टीम के साथ समानता का रूख रखा है।सभी को समान सुविधायें और लाभ दिये गए जिसमें नकद पुरस्कार और सम्मान शामिल है। हम जमीनी स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी समानता में विश्वास रखते हैं। ’’

बयान में कहा गया ,‘‘हम महिला टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में मदद के लिये हरसंभव प्रयास नये सिरे से करेंगे। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में एक बार फिर पदक जीतने के लिये पुरूष टीम को हरसंभव सुविधायें मुहैया करायेंगे।’’इसमें आगे कहा गया ,‘‘ हमें टीमों और अपने खिलाड़ियों के लिये हॉकीप्रेमियों के सतत सहयोग की जरूरत है। फिलहाल पूरा फोकस ओलंपिक पर रहना चाहिये।’’(भाषा)<>
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

334 रन जड़कर जिम्बाब्वे ने T20Is में बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले विकेटकीपर ऋषभ पंत

जर्मनी ने भारत को 2-0 से हराया, 8 पेनल्टी कॉर्नर और स्ट्रोक्स नहीं भुना पाया भारत

सोशल मीडिया पर केएल राहुल की आलोचना करने वालों पर भड़के कोच गौतम गंभीर

INDvsNZ पुणे टेस्ट में करना होगा पलटवार, न्यूजीलैंड इतिहास रचने को तैयार

આગળનો લેખ
Show comments