Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस के कारण सभी राष्ट्रीय चैंपियनशिप रद्द की

हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस के कारण सभी राष्ट्रीय चैंपियनशिप रद्द की
, मंगलवार, 24 मार्च 2020 (16:29 IST)
मेलबर्न। हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने कोविड-19 महामारी के चलते सभी राष्ट्रीय चैंपियनशिप रद्द कर दी लेकिन कहा कि स्थानीय चैंपियनशिप इस साल के आखिर में होंगी। सभी सदस्य संघों और मास्टर्स समिति से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। 
 
हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई मास्टर्स हॉकी चैंपियनशिप जून और जुलाई में होनी थी जिसे रद्द कर दिया गया है। वहीं अक्टूबर में 35 
 
प्लस और 40 प्लस की चैंपियनशिप भी अब नहीं होगी।’ इसमें कहा गया, 'राष्ट्रीय कंट्री चैंपियनशिप भी रद्द कर दी गई है।'

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोरोना वायरस के कारण साओ पाउलो स्टेडियम बना ओपन एयर अस्पताल