Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गरीबों को राशन बांट रहे हैं टेनपिन बॉलिंग चैंपियन हमीद

Webdunia
मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (17:58 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में टेनपिन बॉलिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी शेख अब्दुल हमीद देश में लगे लॉकडाउन के दौरान राजधानी में गरीब और बेसहारा लोगों को राशन पहुंचाने के काम में लगे हैं। शेख हमीद ने यूनीवार्ता से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर वह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। 
 
उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सुभान ट्रस्ट की ओर से राशन वितरण का काम किया जा रहा है। अब तक 50 हजार लोगों को राशन पहुंचाने का काम किया गया है। उनका लक्ष्य इस संकट के दौरान 10 लाख लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का है।
 
उन्होंने कहा कि सुभान ट्रस्ट की ओर से दिल्ली के अलावा आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों, भोपाल और मुंबई में जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान उन परिवारों को भी चिन्हित करके राशन पहुंचाया जा रहा है जो परेशान हाल में हैं लेकिन शर्म के कारण सामने आकर नहीं बता रहे हैं। 
 
उन्हें इस सामाजिक कार्य में मदद के लिए कुछ लोगों ने उन्हें वित्तीय मदद देने का आग्रह किया लेकिन उन्हें मना कर दिया गया और कहा कि यह पारिवारिक ट्रस्ट के माध्यम से किया जा रहा है इसलिए इसमें किसी की मदद नहीं ली जाएगी।
 
शेख हमीद ने कहा कि राशन वितरण के कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस की ओर से पूर्ण सहयोग मिल रहा है। इस काम के लिए राजधानी में उनके 15 से 20 लोग राशन वितरण में लगे हैं। इस दौरान लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करने के लिए भी आग्रह किया जा रहा है।
 
गौरतलब है कि शेख हमीद ने वर्ष 2002 के राष्ट्रमंडल खेलों में टेनपिन बॉलिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वर्ष 2014 में थाईलैंड टूर टाइटल ऑफ एशियन बॉलिंग फेडरेशन (एबीएफ), थाईलैंड में खिताब हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बने थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में 113 रनों की जीत से न्यूजीलैंड ने रोका 18 सीरीज से चला आ रहा भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का विजय रथ

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

IND vs NZ : भारत की नजरें सीरीज जीतने पर, न्यूजीलैंड की एमेली केर वनडे से बाहर

આગળનો લેખ
Show comments