Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पूर्व हॉकी कप्तान जफर इकबाल एएमयू का नाम बदलने की खबरों से नाराज

Webdunia
बुधवार, 28 नवंबर 2018 (14:21 IST)
अलीगढ़। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रह चुके जफर इकबाल ने उनके द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का नाम बदलने की हिमायत करने की खबरों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।


एएमयू के छात्र रह चुके इकबाल ने बातचीत में कहा कि मीडिया में प्रचारित हो रहा है कि उन्होंने एएमयू का नाम बदलने की मांग का समर्थन नहीं किया। मीडिया में उनके नाम से गलत बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वे इस बात से दुखी हैं कि कुछ राजनीतिक ताकतें एएमयू को सिर्फ इसलिए बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं, क्योंकि उसके नाम में मुस्लिम शब्द जुड़ा है।

एएमयू ने दुनिया को हर क्षेत्र में जबर्दस्त उपलब्धियां हासिल करने वाली हस्तियां दी हैं। इकबाल ने कहा कि उन्हें भारत, उसके राष्ट्रीय खेल हॉकी और एएमयू से बेइंतहा मुहब्बत है। आखिर कोई यह कैसे सोच भी सकता है कि मैं महज मुस्लिम शब्द हटा देने से एएमयू की मुसीबतें खत्म हो जाने की बात करूंगा। मैंने भाईचारे और राष्ट्रवाद का सबक इसी एएमयू से सीखा है, जहां कभी हिन्दू और मुस्लिम के भेदभाव की रत्तीभर जगह नहीं रही।

अपने साथ जुड़े ताजा विवाद के बारे में सफाई देते हुए पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान ने कहा कि पिछले सप्ताह किसी पत्रकार ने एएमयू से शिक्षाप्राप्त महान हॉकी खिलाड़ियों के नाम जानने के लिए उन्हें फोन किया था। इस दौरान पत्रकार ने उनसे एएमयू के बार-बार विवादों में फंसने के कारण के बारे में पूछा था।

इकबाल ने बताया कि उन्होंने जवाब दिया था कि एएमयू को विवादों में लाने के पीछे पूर्वाग्रह की भावना है। उन्हें दुख है कि एएमयू को लेकर पहले जो सम्मान था, अब उसकी जगह संदेह और असहिष्णुता ने ले ली है। कुछ लोगों ने महज मुस्लिम शब्द जुड़ा होने की वजह से ही एएमयू पर हमलावर होने की आदत पाल ली है। उन्होंने कहा कि उनके इसी बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है, जिसकी वे निंदा करते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

334 रन जड़कर जिम्बाब्वे ने T20Is में बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले विकेटकीपर ऋषभ पंत

जर्मनी ने भारत को 2-0 से हराया, 8 पेनल्टी कॉर्नर और स्ट्रोक्स नहीं भुना पाया भारत

सोशल मीडिया पर केएल राहुल की आलोचना करने वालों पर भड़के कोच गौतम गंभीर

INDvsNZ पुणे टेस्ट में करना होगा पलटवार, न्यूजीलैंड इतिहास रचने को तैयार

આગળનો લેખ
Show comments