Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

फीफा महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में फ्रांस और जर्मनी की लगातार दूसरी जीत

फीफा महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में फ्रांस और जर्मनी की लगातार दूसरी जीत
, गुरुवार, 13 जून 2019 (11:24 IST)
पेरिस। मेजबान फ्रांस और जर्मनी ने फीफा महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए दूसरी जीत दर्ज करके नॉकआउट में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।
 
फ्रांस ने ग्रेनोबल में खेले गए ग्रुप 'ए' के मैच में नॉर्वे को 2-1 से हराया। उसकी तरफ से वेलेरी गाविन ने 46वें मिनट में गोल किया लेकिन वेंडी रेनार्ड के 54वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से नॉर्वे बराबरी करने में सफल रहा।
 
फ्रांस को 72वें मिनट में पेनल्टी मिली जिस पर इयुगेनी ली सोमेर ने गोल किया, जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। फ्रांस के अब 2 मैचों में 2 जीत से 6 अंक हैं और वह ग्रुप 'ए' में शीर्ष पर है। ग्रुप 'ए' में ही नीस में खेले गए मैच में नाइजीरिया ने दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर अगले दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा।
 
उधर वेलेंसियेनस में खेले गए ग्रुप 'बी' के मैच में जर्मनी ने सारा डीब्रिट्ज के 42वें मिनट में किए गए गोल की मदद से स्पेन को 1-0 से पराजित किया। यह जर्मनी की लगातार दूसरी जीत है जिससे उसके 6 अंक हो गए हैं। स्पेन के 2 मैचों में 3 अंक हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शतक लगाकर खुश हुए डेविड वॉर्नर, सता रहा था इस बात का डर