Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भ्रष्टाचार में लिप्त अफ्रीकी फुटबॉल प्रमुख अहमद पर FIFA ने लगाया 5 साल का प्रतिबंध

भ्रष्टाचार में लिप्त अफ्रीकी फुटबॉल प्रमुख अहमद पर FIFA ने लगाया 5 साल का प्रतिबंध
, सोमवार, 23 नवंबर 2020 (22:40 IST)
जेनेवा। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ फीफा (FIFA) की आचार समिति ने दक्षिण अफ्रीका फुटबॉल महासंघ (सीएएफ) के प्रमुख अहमद को पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार के मामले में फुटबॉल से 5 वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है तथा उन पर 2 लाख 20 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।
 
फीफा ने बयान जारी कर कहा, एक व्यापक सुनवाई के बाद सहायक चैंबर ने फैसला सुनाया कि जांचकर्ता कक्ष द्वारा एकत्रित जानकारी के आधार पर सीएएफ प्रमुख अहमद ने पद पर रहते हुए अपने कर्तव्य का उल्लंघन किया और उपहार तथा धन का दुरुपयोग किया और सीएएफ अध्यक्ष के रूप में अपने पद का भी दुरुपयोग किया।
 
फीफा ने कहा कि अहमद की मक्का में उमराह तीर्थयात्रा के वित्तपोषण और एक खेल उपकरण कंपनी के लिए तरजीही अनुबंधों की खरीद सहित कई अन्य सरकारी मुद्दों पर जांच की गई थी, जिसमें वह दोषी पाए गए।
 
फीफा की स्वतंत्र आचार समिति ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए अहमद पर फुटबॉल से सम्बंधित गतिविधियों को लेकर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया है तथा उन पर 2 लाख 20 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया है। 
 
अहमद ने पिछले महीने अफ्रीका फुटबाल महासंघ प्रमुख के पद के लिए फिर से चुनाव में खड़े होने की इच्छा प्रकट की थी लेकिन इस निर्णय के बाद ऐसा नहीं हो सकेगा। फीफा ने कहा कि वह अपने आदेश की पूरी जानकारी जल्द ही जारी करेगा। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

52 साल की उम्र में जीएस हैरी ने ठोका दोहरा शतक