Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रोनाल्डो यूरो क्वालीफायर्स के लिए पुर्तागाल की टीम से जुड़े

Webdunia
बुधवार, 20 मार्च 2019 (12:14 IST)
ओइरास (पुर्तगाल)। पुर्तगाल की टीम से नौ महीने तक दूर रहने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूरो 2020 के शुरू होने से पहले राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ गए।
 
 
युवेंट्स के 34 साल के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी को पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांतोस ने यूक्रेन और सर्बिया के खिलाफ घरेलू मैचों के लिए टीम में शामिल किया है। उन्होंने 2018 विश्व कप के बाद से अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। 
 
मौजूदा यूरोपीय चैम्पियन टीम शुक्रवार को लिस्बन में यूक्रेन के खिलाफ ग्रुप बी मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद उनका सामना सर्बिया से होगा। 
 
पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले युवेंट्स के उनके साथी खिलाड़ी जोआओ कैंसेलो ने कहा, ‘क्रिस्टियानो (रोनाल्डो) किसी भी टीम के लिए फायदेमंद खिलाड़ी है। हमें उसके साथ खेलने की खुशी है और वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

संघर्ष से लेकर उपलब्धियों तक का सफर बताते रानी रामपाल के आंखो में आया पानी (Video)

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

આગળનો લેખ
Show comments