Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार की जगह अर्जुन लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार लेगा

WD Sports Desk
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 (14:30 IST)
खेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न खेल सम्मानों को ‘तर्कसंगत’ बनाने के प्रयास में बृहस्पतिवार को इस वर्ष से जीवन पर्यंत उपलब्धि (लाइफटाइम अचीवमेंट) के लिए ध्यानचंद पुरस्कार को बंद करने और इसके स्थान पर अर्जुन लाइफटाइम पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की।

महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर 2002 में स्थापित ध्यानचंद लाइफटाइम पुरस्कार ओलंपिक खेलों, पैरालंपिक खेलों, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों आदि खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।

वर्ष 2023 में यह पुरस्कार पूर्व बैडिंटन खिलाड़ी मंजूषा कंवर, पूर्व हॉकी खिलाड़ी विनीत कुमार और कबड्डी खिलाड़ी कविता सेल्वराज को दिया गया।मंत्रालय के एक बयान में कहा, ‘‘खेल पुरस्कारों के लिए विभिन्न योजनाओं को तर्कसंगत बनाया गया है जिसमें ध्यानचंद पुरस्कार के स्थान पर अर्जुन पुरस्कार (लाइफ टाइम अचीवमेंट) शुरू किया गया है। जमीनी स्तर/विकास स्तर पर कोच के प्रयासों को मान्यता देने के लिए अब वे द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पात्र हैं।’’

बयान के अनुसार, ‘‘अर्जुन पुरस्कार (लाइफ टाइम अचीवमेंट) की शुरुआत की गई है और यह खेल विकास में आजीवन योगदान के लिए दिया जाएगा।’’

इसमें कहा गया, ‘‘इसके अलावा खेलो इंडिया योजना को मान्यता देने के लिए खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में ओवरऑल शीर्ष प्रदर्शन के लिए विश्वविद्यालय को मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी दी जाएगी।’’वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

301 रनों की विशाल बढ़त के साथ न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट में बनाई पकड़

भारत से कहीं बेहतर बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर बनाए 198 रन

भारत ने किया न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन, बरबरी पर रोका मैच

पहले खोखो विश्व कप में भाग लेंगे इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, ब्राजील

भारतीय फुटबॉल टीम एक पायदान के फायदे से फीफा रैंकिंग में 125वें स्थान पर

આગળનો લેખ
Show comments