Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दीपिका और अतनु दास की शादी में सामाजिक दूरी का रखा जाएगा ख्याल

Webdunia
शनिवार, 27 जून 2020 (16:24 IST)
कोलकाता। शीर्ष भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास की मंगलवार को रांची के मोराबादी में होने वाली शादी के दौरान मास्क, सैनिटाइजर और सख्त सामाजिक सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। शादी के कार्ड में भी कोविड-19 महामारी से जुड़े सरकार के निर्देशों को पालन करने की गुजारिश की गई है। 
 
दीपिका ने कहा, ‘मेहमानों के आने पर मास्क, सैनिटाइजर दिए जाएंगे। हमने विस्तृत व्यवस्था की है, एक बड़ा बैंक्वेट हॉल बुक किया है ताकि सामाजिक दूरी का पालन ठीक से हो सके।’ उन्होंन कहा, ‘हम किसी भी चीज को छुएंगे नहीं। हम खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखना चाहते है।’ 
 
दीपिका ने कहा कि सिर्फ 60 निमंत्रण कार्ड छपे है और मेहमानों को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए शाम को दो अलग-अलग समय दिए गए हैं। इस दौरान परिवार के सदस्य घर पर ही रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘हमने मेहमानों के लिए दो अलग-अलग समय तय किए हैं। पहले बैच के 50 लोग शाम 5.30 बजे से 7 बजे तक आएंगे और बाकी के 50 मेहमान इसके बाद आएंगे। मेहमानों के वहां रहने तक परिवार के लोग घर में रहेंगे।’ 
 
भारतीय तीरंदाजी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है। दीपिका को विश्व नंबर एक बनाने में मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों की सगाई 2018 में हुई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

301 रनों की विशाल बढ़त के साथ न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट में बनाई पकड़

भारत से कहीं बेहतर बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर बनाए 198 रन

भारत ने किया न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन, बरबरी पर रोका मैच

पहले खोखो विश्व कप में भाग लेंगे इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, ब्राजील

भारतीय फुटबॉल टीम एक पायदान के फायदे से फीफा रैंकिंग में 125वें स्थान पर

આગળનો લેખ
Show comments