Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Cristiano Ronaldo 900 गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने, जानें किस क्लब के लिए किए कितने गोल

WD Sports Desk
शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (13:30 IST)
Cristiano Ronaldo 900 Goals : पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गुरुवार को लिस्बन में क्रोएशिया के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग (UEFA Nations League) के ग्रुप स्टेज मैच में इतिहास रच दिया, इस मैच में रोनाल्डो ने अपने करियर का 900वां गोल किया और इस बड़ी उपलब्धि के साथ वे  900 या अधिक गोल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यूईएफए नेशन लीग 2024 के पहले दिन क्रोएशिया फुटबॉल टीम के खिलाफ 34वें मिनट में यह गोल दागा।

इस मैच में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से  हराया। रोनाल्डो ने जब गोल किया तो वे भावुक हो गए और अपने हाथों को अपने चेहरे पर रखकरजमीन पर गिरकर गोल का जश्न मनाया। रोनाल्डो का पुर्तगाल के लिए 131वां गोल था, जिसने विश्व फुटबॉल में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने का उनका रिकॉर्ड बढ़ा दिया। अपने क्लब करियर में बनाए गए 769 गोलों के अलावा, पुर्तगाल के कप्तान आधिकारिक मैचों में 900 गोल करने वाले इतिहास के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।



रोनाल्डो ने 5 गोल स्पोर्टिंग सीपी के लिए, 145 गोल मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए और सबसे ज्यादा 450 गोल रियल मैड्रिड के लिए किए। जुवेंटस के लिए उन्होंने 101 गोल दागे थे। अभी यह रोनाल्डो अल नास्सर के लिए खेलते हैं और उसके लिए उन्होंने 68 गोल किए हैं।
 
एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार मैच के बाद पांच बार के बैलन डी'ओर विजेता रोनाल्डो ने कहा, 'यह बहुत मायने रखता है. यह एक ऐसा मील का पत्थर था जिसे मैं लंबे समय से हासिल करना चाहता था. मुझे पता था कि मैं इस संख्या तक पहुंच जाऊंगा क्योंकि जैसे-जैसे मैं खेलता रहूंगा, यह स्वाभाविक रूप से होता जाएगा. यह भावनात्मक था क्योंकि यह एक मील का पत्थर है. लेकिन केवल मैं और मेरे आस-पास के लोग जानते हैं कि हर दिन काम करना, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक रूप से फिट रहना और 900 गोल करना कितना कठिन है'.
 
 लंबे समय से रोनाल्डो के कट्टर प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेस्सी 842 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं और ब्राजील के दिग्गज पेले 765 गोल के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
 
2011-12 में रोनाल्डो के 69 गोल ( 27 वर्ष की उम्र में) एक सीज़न में उनके द्वारा बनाए गए सबसे अधिक गोल हैं, रियल मैड्रिड के लिए 60 बार और पुर्तगाल के लिए 9।


ALSO READ: पाकिस्तानी टीम के ऐसे बुरे हाल क्यों, इन 3 कारणों से हुई पाक क्रिकेट टीम की मिट्टी पलीद
<

I dreamed of this, and I have more dreams. Thank you all! pic.twitter.com/2SS3ZoG2Gl

— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) September 5, 2024 >
 
रोनाल्डो ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था "मैं 1,000 तक पहुंचना चाहता हूं। अगर मुझे कोई चोट नहीं है, तो यह मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण (चीज) है, मैं यही चाहता हूं। मेरे लिए, फुटबॉल में सबसे अच्छा लक्ष्य जो मैं हासिल कर सकता हूं, वह है, सबसे पहले, 900 लक्ष्य। इसके बाद, मेरी चुनौती 1,000 लक्ष्य तक पहुंचने की है।"

 
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 900 करियर गोल
Real Madrid- 450
Manchester United- 145
Portugal- 131
Juventus- 101
Al-Nassr- 68
Sporting CP- 5
 
कुछ दिन पहले रोनाल्डो ने एक और अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया था, उन्होंने हाल ही में अपना नया YouTube चैनल लॉन्च किया था, जिस पर देखते ही देखते 1 मिलियन सब्सक्राइबर हो गए थे। 

सम्बंधित जानकारी

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

रोहित शर्मा ने 12 साल के बाद घरेलू सीरीज हार पर दिया बड़ा बयान

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में 113 रनों की जीत से न्यूजीलैंड ने रोका 18 सीरीज से चला आ रहा भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का विजय रथ

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

આગળનો લેખ
Show comments