Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

CWG 2018 : भारत की किरण ने कुश्ती में जीता कांस्य

CWG 2018 : भारत की किरण ने कुश्ती में जीता कांस्य
गोल्ड कोस्ट , गुरुवार, 12 अप्रैल 2018 (13:55 IST)
गोल्ड कोस्ट। भारत की किरण ने महिलाओं के 76 किग्रा भार वर्ग के कुश्ती मुकाबले में गुरुवार को मॉरीशस की कताऊस्किया परिधावेन को एकतरफा अंदाज़ में 10-0 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

युवा भारतीय पहलवान ने परिधावेन को कांस्य पदक मुकाबले में बिल्कुल भी हावी नहीं होने दिया और शुरुआत में ही 6-0 की बढ़त बनाई।

इसके बाद उन्होंने 8-0 और फिर 10-0 से मैच जीत लिया। भारत का यह कुश्ती स्पर्धाओं में दिन का यह तीसरा पदक है। इससे पहले बबीता कुमारी ने 53 किग्रा में रजत और राहुल अवारे ने 57 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

CWG 2018 : राहुल अवारे ने सोने पर मारा दांव