Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रियो ओलंपिक प्रमुख जेल से छूटे, भ्रष्टाचार के आरोपों का करेंगे सामना

रियो ओलंपिक प्रमुख जेल से छूटे, भ्रष्टाचार के आरोपों का करेंगे सामना
रियो डि जिनेरियो , शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 (11:49 IST)
रियो डि जिनेरियो। रियो ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने के लिए रिश्वत देने के आरोपी रियो ओलंपिक प्रमुख कार्लोस नुजमैन 2 सप्ताह पहले गिरफ्तारी के बाद शनिवार को जेल से छूटे।
 
नुजमैन के साथ उनके वकीलों की टीम भी थी। ब्राजील के 75 वर्षीय खेल प्रशासक नुजमैन अब मनी लाउंड्रिंग, कर चोरी और रैकेटियरिंग के आरोपों का सामना करेंगे।
 
ब्राजील और फ्रांस के अधिकारियों का मानना है कि नुजमैन ने 2016 ओलंपिक की मेजबानी पाने के लिए करीब 20 लाख डॉलर रिश्वत दी थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

डीविलियर्स ने विराट से छीना नंबर एक का ताज