Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बलात्कार नहीं कर पाए तो 18 साल की बास्केटबॉल खिलाड़ी को फेंका स्टेडियम की छत से

Webdunia
शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (16:55 IST)
चंडीगढ़: पंजाब के मोगा जिले में 18 साल बास्केटबॉल खिलाड़ी के साथ तीन युवकों ने कथित रूप से बलात्कार करने की कोशिश की और उसे स्टेडियम की छत से धक्का दे दिया, जिसके चलते युवती के शरीर के कई अंगों में ‘फ्रैक्चर’ हो गया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि खिलाड़ी को लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दोनों पैरों और जबड़े में आई चोटों का वहां उपचार किया रहा है। उन्होंने बताया कि घटना 12 अगस्त को हुई थी और तब से तीनों आरोपी फरार हैं।

पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी प्रैक्टिस करने के लिए मोगा स्थित एक स्टेडियम में गई थी। जतिन कांडा नामक एक आरोपी ने स्टेडियम में खिलाड़ी के साथ बलात्कार करने की कोशिश की।

जब उसने इसका विरोध किया और भागने की कोशिश की, तो कांडा ने उसे कथित रूप से करीब 25 फुट की ऊंचाई से धक्का दे दिया जिसके बाद उसे (खिलाड़ी को) शरीर के कई अंगों में गंभीर चोटें आईं।

कांडा और उसके दो साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) और 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत खुराना ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि बास्केटबॉल खिलाड़ी के दोनों पांव और जबड़ों में फ्रैक्चर हैं। उसकी दो बार सर्जरी हुई है, लेकिन वह पूरी तरह होश में नहीं आ सकी है और बोल भी नहीं पा रही है। वहीं पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बुरी तरह घायल है और बोलने की स्थिति में नहीं है। इसके बावजूद पुलिस ने हाल ही में उसका बयान दर्ज किया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

INDvsNZ महिला क्रिकेट टीम को भी मिली न्यूजीलैंड से 76 रनों की करारी हार

WTC Points table में अब भी टॉप पर इंडिया, लेकिन आगे की राह मुश्किल

रोहित शर्मा ने 12 साल के बाद घरेलू सीरीज हार पर दिया बड़ा बयान

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

આગળનો લેખ
Show comments