Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एशियाई पैरा खेलों में संदीप ने भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

Webdunia
सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (18:05 IST)
जकार्ता। संदीप चौधरी ने यहां चल रहे एशियाई पैरा खेलों में सोमवार को पुरुषों की भाला फेंक एफ 42-44, 61-64 स्पर्धा में भारत को उसका पहला स्वर्ण पदक दिला दिया। संदीप ने तीसरे प्रयास में जाकर 60.01 मीटर की दूरी तय की जो स्वर्ण पदक के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
 
 
श्रीलंका के चामिंडा सम्पत हेती ने 59.32 मीटर की दूरी के साथ रजत पदक जबकि ईरान के ओमिदी अली ने 58.97 मीटर की दूरी के साथ कांस्य अपने नाम किया। भारत ने इसी के साथ अब तक पैरा खेलों में एक स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य सहित कुल 9 पदक अपने नाम कर लिए हैं। 
 
पुरुषों के 49 किग्रा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में फरमान बाशा को रजत, परमजीत कुमार को कांस्य पदक मिला। वहीं तैराकी में महिलाओं के 100 मीटर बटरफ्लाई एस-10 वर्ग में भारत की देवांशी सातिजावान ने रजत पदक जीता जबकि पुरुषों की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले रिले एसएम-7 वर्ग में सुयांश जाधव ने कांस्य पदक दिलाया।
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

301 रनों की विशाल बढ़त के साथ न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट में बनाई पकड़

भारत से कहीं बेहतर बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर बनाए 198 रन

भारत ने किया न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन, बरबरी पर रोका मैच

पहले खोखो विश्व कप में भाग लेंगे इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, ब्राजील

भारतीय फुटबॉल टीम एक पायदान के फायदे से फीफा रैंकिंग में 125वें स्थान पर

આગળનો લેખ
Show comments