Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमित पंघाल की नजरें स्ट्रांजा मेमोरियल में लगातार दूसरे स्वर्ण पर

Webdunia
बुधवार, 13 फ़रवरी 2019 (15:26 IST)
नई दिल्ली। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल (49 किलो) बुल्गारिया के सोफिया में 70वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में उतरेंगे तो उनकी नजरें लगातार दूसरे पीले तमगे पर होगी। 

 
 
भारत की 19 सदस्यीय टीम इस टूर्नामेंट में भाग लेगी जिसमें 10 महिलायें होंगी। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी (52 किलो) ने पिछले साल वहां रजत जीता था जो इस बार पदक का रंग बदलना चाहेंगे। विश्व चैम्पियनशिप 2017 के कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी (56 किलो) कमर की चोट से जूझने के बाद मजबूत वापसी की फिराक में होंगे। 
 
महिला टीम में विश्व चैम्पियनशिप की पूर्व रजत पदक विजेता सोनिया लाठेर (57 किलो) पिछले साल एक भी पदक नहीं जीत पाने का गत भुलाना चाहेगी। टीम में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता रही पिंकी रानी (51 किलो) और विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) भी हैं। एम सी मेरीकोम इसमें नहीं खेल रही है जिन्होंने पिछले साल 48 किलो वर्ग में रजत पदक जीता था। 
 
भारतीय मुक्केबाजों ने पिछली बार 11 पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इसके बाद भारतीय टीम ईरान में 22 से 28 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट खेलेगी। उसके बाद फिनलैंड के हेलसिंकी में सात से 10 मार्च तक 38वां जीबी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होना है। 
 
टीमें : स्ट्रांजा अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट, बुल्गारिया (13 से 20 फरवरी) महिला : मंजू रानी (48 किलो), पिंकी रानी (51 किलो), निखत जरीन (51 किलो), मीना कुमारी (54 किलो), सोनिया लाठेर (57 किलो), नीरज (60 किलो), पी बासुमतारी (64 किलो), लवलीना बोरगोहेन (69 किलो), नीतू (75 किलो) और नुपूर (75 किलो) 
 
पुरुष : अमित पंघाल (49 किलो), गौरव सोलंकी (52 किलो), गौरव बिधूड़ी (56 किलो), अंकुश दहिया (60 किलो), आशीष (64 किलो), मंदीप जांगड़ा (69 किलो), आशीष कुमार (75 किलो), हर्ष लाकड़ा (81 किलो) और नमन तंवर (91 किलो) 
 
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट, चाबहार, ईरान (22 से 28 फरवरी) : पुरुष : दीपक (49 किलो), ललिता प्रसाद (52 किलो) मदन लाल (56 किलो), मनीष कौशिक (60 किलो), रोहित टोकस (64 किलो), दुर्योधन सिंह नेगी (69 किलो), मंजीत सिंह पंघाल (75 किलो), मनीष पंवार (81 किलो), संजीत (91 किलो), सतीष कुमार (प्लस 91 किलो) 
 
38वां जीबी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, हेलसिंकी (सात से 10 मार्च) पुरुष : गोविंद कुमार साहनी (49 किलो), सचिन (52 किलो), कविंदर सिंह बिष्ट (56 किलो), शिवा थापा (60 किलो), अंकित खताना (64 किलो), दिनेश (69 किलो), प्रयाग चौहान (75 किलो), संजय (81 किलो), सुमित सांगवान (91 किलो), नवीन कुमार (प्लस 91 किलो) महिला : प्रीति बेनीवाल (60 किलो), पूजा (69 किलो)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

INDvsNZ: 201 रन 5 विकेट, दूसरे सत्र के बीच हुई बराबरी की टक्कर

આગળનો લેખ
Show comments