Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लॉकडाउन की बोरियत से बचने के लिए तीरंदाज दीपिका सीख रही हैं खाना पकाना

Webdunia
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (18:42 IST)
कोलकाता। भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी लॉकडाउन के कारण रेंज पर निशाना लगाने का अभ्यास नहीं कर सकती लेकिन इस समय का इस्तेमाल अपने मंगेतर और साथी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अतनु दास के लिए मांसाहारी खाना विशेषकर चिकन पकाना सीखकर कर रही हैं। 
 
दो साल पहले दोनों की सगाई हुई थी और शादी से पहले दोनों टोक्यो ओलंपिक पर ध्यान लगाना चाहते थे। लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक के 2021 तक स्थगित होने के बाद अब लगता है कि उनकी शादी इनसे पहले ही हो जाएगी। 
 
दीपिका ने बातचीत में कहा, ‘चावल और दाल पकाना आता था। अब मांसाहारी (विशेषकर चिकन) खाना बनाना सीख रही हूं।’ 
 
यह पूछने पर कि उनकी मां कुछ ‘ऑनलाइन टिप्स’ दे रही हैं कि चिकन कैसे बनाया जाता है तो उन्होंने कहा, ‘मैं दिन की शुरुआत प्राणायम से करती हूं और फिर 45 मिनट तक अभ्यास करती हूं। नाश्ते के बाद खाना पकाना सीखती हूं।’
 
हालांकि पूर्व नंबर एक तीरंदाज ने कहा कि उन्होंने हॉल में पांच मीटर की रेंज बना ली है जिसमें दोनों दोपहर में करीब दो घंटे तक अभ्यास करते हैं, हालांकि लॉकडाउन से पहले वास्तविक अभ्यास शुरू नहीं होने वाला।
 
दीपिका ने कहा, ‘हम एक निशाना बनाकर डेढ से दो घंटे अभ्यास करते हैं। यह हालांकि रेंज की तरह का अभ्यास नहीं है। लेकिन हम अभ्यास करते हैं और घर पर ही रह रहे हैं।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

334 रन जड़कर जिम्बाब्वे ने T20Is में बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले विकेटकीपर ऋषभ पंत

जर्मनी ने भारत को 2-0 से हराया, 8 पेनल्टी कॉर्नर और स्ट्रोक्स नहीं भुना पाया भारत

सोशल मीडिया पर केएल राहुल की आलोचना करने वालों पर भड़के कोच गौतम गंभीर

INDvsNZ पुणे टेस्ट में करना होगा पलटवार, न्यूजीलैंड इतिहास रचने को तैयार

આગળનો લેખ
Show comments