Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

एंडी मरे और एंजेलिक केर्बर ने जीता 'विश्व चैंपियंस' पुरस्कार

एंडी मरे और एंजेलिक केर्बर ने जीता 'विश्व चैंपियंस' पुरस्कार
, बुधवार, 14 दिसंबर 2016 (18:12 IST)
लंदन। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने विश्व के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे और रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता जर्मनी की एंजेलिक केर्बर को इस वर्ष का विश्व चैंपियंस पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। 
पुरुष एकल वर्ग में मरे और महिला एकल वर्ग में केर्बर ने पहली बार ये पुरस्कार जीते हैं। मरे ने इस वर्ष आखिर में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। मरे इस वर्ष 9 खिताब अपने नाम कर चुके हैं। 
 
महिला एकल में विश्व चैंपियंस पुरस्कार पाने वाली जर्मनी की केर्बर मौजूदा समय में विश्व की नंबर 1 एकल खिलाड़ी हैं। केर्बर ने इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन और यूएस ओपन का खिताब जीता है। 28 साल की केर्बर यह पुरस्कार जीतने वाली जर्मनी की दूसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले यह पुरस्कार स्टेफी ग्राफ ने 1996 में जीता था। 
 
पुरुष युगल का विश्व चैंपियंस पुरस्कार रियो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी एंडी मरे के भाई जैमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस ने जीता। महिला युगल वर्ग विश्व चैंपियंस का पुरस्कार फ्रांस की कैरोलिन ग्रासिया और क्रिस्टिना म्लादेनोविच ने जीता।
 
इन सभी विजेताओं को अगले वर्ष 6 जून को पेरिस में आयोजित होने वाले आईटीएफ विश्व चैंपियंस समारोह में पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। इस दौरान, फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

45 और 33 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने उतरेंगे विराट और अश्विन