Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मरे और केर्बर कड़े संघर्ष के बाद चौथे दौर में

मरे और केर्बर कड़े संघर्ष के बाद चौथे दौर में
लंदन , शनिवार, 8 जुलाई 2017 (23:42 IST)
लंदन। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे तथा महिलाओं में नम्बर एक जर्मनी की एंजेलिक केर्बर ने बेहद कड़े संघर्ष में जीत हासिल कर विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के चौथे दौर में जगह बना ली।
             
मरे ने इटली के फाबिओ फोग्निनि की कड़ी चुनौती पर चार सेटों में काबू पा लिया। टॉप सीड मरे ने फोग्निनि को दो घंटे 39 मिनट तक चले मुक़ाबले में 6-2, 4-6, 6-1 7-5 से हराया। मरे का अगला मुक़ाबला फ्रांस के बेनोइट पेयरे से होगा जिन्होंने पोलैंड के जेर्जी जानोविज को लगातार सेटों में 6-2, 7-6, 6-3 से हराया।
           
महिलाओं में शीर्ष वरीयता प्राप्त केर्बर ने मुश्किल समय से बाहर निकलते हुए अमेरिका शेल्बी रोजर्स की चुनौती पर 4-6, 7-6, 6-4 से काबू पाकर चौथे दौर में जगह बना ली। केर्बर गत वर्ष फाइनल में सेरेना विलियम्स से हारी थीं। केर्बर का चौथे दौर में 2016 की फ्रेंच ओपन चैंपियन गरबाइन मुगुरुजा से सोमवार को मुक़ाबला होगा।
            
पांच बार यहां महिला चैंपियन रह चुकीं अमेरिका की वीनस विलियम्स ने जापान की नाओमी  ओसाका को 7-6, 6-4 से हराकर 15वीं बार विंबलडन के चौथे दौर में जगह बना ली। चौथी वरीयता प्राप्त फ्रेंच ओपन चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल ने 30वीं सीड रूस के कारेन खाचानोव को 6-1, 6-4, 7-6 से हराया और चौथे दौर में पहुंच गए। 
 
दो बार के चैंपियन नडाल का अगला मुक़ाबला 16वीं सीड जाइल्स म्युलर से होगा। फ्रेंच ओपन की महिला चैंपियन जेलेना ओस्तापेंको ने एक घंटे 20 मिनट में इटली की कैमिला जिऑर्जी को 7-5, 7-5 से पराजित कर दिया और चौथे दौर में पहुंच गईं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दक्षिण अफ्रीका ने रोका भारत का विजय रथ