Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

4 भारतीय मुक्केबाज 'टॉप्स' में शामिल, ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

4 भारतीय मुक्केबाज 'टॉप्स' में शामिल, ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई
, सोमवार, 30 नवंबर 2020 (18:57 IST)
नई दिल्ली। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके 4 भारतीय मुक्केबाजों को खेल मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम (टॉप्स) योजना में शामिल किया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण ने यह जानकारी दी।

इन मुक्केबाजों में विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर (60 किलो) और एशियाई पदक विजेता पूजा रानी (75 किलो) शामिल हैं। एमसी मेरीकॉम पहले ही से इस योजना का हिस्सा हैं।

पुरुष मुक्केबाजों में एशियाई रजत पदक विजेता आशीष कुमार (75 किलो) और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता सतीश कुमार (प्लस 91 किलो) शामिल किए गए हैं। इसमें अमित पंघाल (52 किलो), मनीष कौशिक (63 किलो) और विकास कृष्णन (69 किलो) पहले ही से शामिल हैं।

लवलीना बोरगोहेन और कविंदर सिंह भी कोर समूह का हिस्सा हैं। साइ ने बताया, निकहत जरीन (51 किलो), सोनिया चहल (57 किलो)और शिवा थापा (63 किलो) को टॉप्स डेवलपमेंटल ग्रुप से कोर ग्रुप में शामिल किया गया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

COVID-19 : सचिन तेंदुलकर ने की 6 राज्यों में कमजोर तबके के बच्चों के इलाज में मदद