Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण : कौनसी राशियों के लिए शुभ-अशुभ, जानिए कैसा होगा असर

Webdunia
Solar Eclipse 2021 : हिन्दू पंचांग के अनुसार, वर्ष का यह दूसरा सूर्य ग्रहण विक्रम संवत 2078 में मार्गशीर्ष मास की अमावस्या को लगेगा। सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। 

 
सूर्य ग्रहण 2021 का 12 राशियों पर प्रभाव ( Surya grahan 2021 ka 12 rashiyon par prabhav )
 
1. मेष (Aries): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण अभुभ माना जा रहा है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने के साथ ही आपको वाहन चलाते वक्त सावधानी रखना होगी। घटना दुर्घटना और बीमारी से बचना होगा। खानपान पर ध्यान देना होगा।
ALSO READ: Surya Grahan 2021 : सूर्य ग्रहण के दौरान किए जाने वाले 10 कार्य
2. वृषभ (Taurus): आपकी राशि के लिए ये यह ग्रहण शुभ रहने वाला है। व्यापारी हैं तो लाभ होगा और नौकरीपेशा हैं तो उन्नती होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
3. मिथुन (Gemini): आपकी रा‍शि के लिए ये ग्रहण शुभ रहने वाला है। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी और अटके हुए कार्य पूर्ण होने के संकेत हैं। विवादों से छुटकारा मिलेगा।
 
4. कर्क (Cancer): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा है। आपको हर तरह के वाद-विवाद से बचना होगा। बच्चों को लेकर आपके मन में तनाव रहेगा। परिवार में कलह हो सकती है।
Surya Grahan 2021 Date Time
5. सिंह (Leo): अपकी राशि के लिए ये ग्रहण शुभ रहने वाला है। आपके भूमि और भवन से जुड़े मामले सुलझने के साथ ही आपको धन लाभ होगा।
 
6. कन्या (Virgo): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभ रहने वाला है। आपको कार्य में सफलता मिलेगी और साथियों का आपको सहयोग भी मिलेगा। आपके आत्मविश्‍वास में वृद्धि होगी।
ALSO READ: Surya Grahan 2021 : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जानिए कब और कहां दिखाई देगा, किन राशियों पर होगा असर
7. तुला (Libra): आकी राशि के लिए यह ग्रहण अशुभ रहने वाला है। आपको इस दौरान वाद-विवाद से बचना होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा और मानसिक नियंत्रण रखना होगा।
 
8. वृश्चिक (Scorpio): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभ नहीं है। इस दौरान आपका मन अशांत रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
 
9. धनु (Sagittarius): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभ नहीं है। आपकी भागदौड़ के साथ ही आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। धन का नुकसान होगा।
 
10. मकर (Capricorn): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति और व्यापारी हैं तो उन्नति होगी। हर कार्य में सफलता मिलेगा। 
 
11. कुंभ (Aquarius): आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभफलदायी है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आपके भूमि और भवन से जुड़े मामले सुलझने के साथ ही आपको धन लाभ होगा।
 
12. मीन (Pisces): आपकी राशि के लिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव अशुभ रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं और घर में किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है।
 
Disclaimer : इस लेख में निहित जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं से संग्रहित की गई है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। इसके लिए किसी ज्योतिष से संपर्क करें।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

Chhath Puja 2024: इन चीजों के बिना अधूरा है छठ पर्व, पढ़ें संपूर्ण सामग्री की लिस्ट

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 26 अक्टूबर का राशिफल

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

આગળનો લેખ
Show comments