Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सूर्य ग्रहण कब है? कहाँ दिखेगा? क्या है स्पर्शकाल, पुण्यकाल, मोक्ष काल और क्या होगा राशियों पर असर?

Webdunia
सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (16:22 IST)
Solar Eclipse in 2023 in Hindi:  इस वर्ष 2023 में 2 सूर्य ग्रहण रहेंगे। पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को पड़ेगा और दूसरा सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को रहेगा। सूर्य ग्रहण की घटना एक खगोलीय घटना है जिसकी दिनांक को हिन्दू पंचांग में सटीक तरीके से बताया गया है। आओ जानते हैं कि 20 अप्रैल को होने वाले सूर्य ग्रहण का स्पर्शकाल, पुण्यकाल, मोक्ष काल क्या रहेगा और क्या होगा राशियों पर इसका असर।
 
सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 | Surya grahan 20 April 2023:
 
दिनांक : 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। 
समय : यह सुबह 7:04 से दोपहर 12:29 तक लगेगा। 
स्पर्श काल, पुण्य काल और मोक्ष काल की कुल अवधि : इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहने वाली है। 
 
सूतक काल : यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में नहीं दिखाई देने के कारण इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। जहां दिखाई देगा वहां सूतक काल मान्य है।
क्या होगा राशियों पर असर:-
 
नकारात्मक प्रभाव : मेष राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, और मकर राशि के जातकों पर सूर्यग्रहण नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
 
सकारात्मक प्राभाव : वृषभ राशि, मिथुन राशि, धनु राशि, और मीन राशि के जातकों पर इस सूर्य ग्रहण का बहुत ही शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।
 
कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण : यह ग्रहण हिन्द महासागर, दक्षिण प्रशांत महासागर, चीन, ताइवान, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, फिलिपींस, कंबोडिया, वियतनाम, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, अमेरिका, जापान, फिजी, माइक्रोनेशिया, समोआ, सोलोमन, बरूनी, पापुआ न्यू गिनी में दिखाई देगा।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

આગળનો લેખ
Show comments