Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Guru Har Krishan Jyanati 2024: सिख धर्म के 8वें गुरु, गुरु हर किशन सिंह का प्रकाश पर्व

WD Feature Desk
शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 (15:30 IST)
Guru Har Kishan ji
 
Highlights 
 
* सिखों के आठवें गुरु कौन हैं।
* गुरु हर किशन सिंह का जन्म कब हुआ था।
* गुरु हर किशन सिंह के बारे में जानें। 

ALSO READ: सिखों के छठे गुरु, गुरु हर गोविंद सिंह, जानें उनके बारे में
 
Guru Har Krishan Biography: गुरु हर किशन सिंह का प्रकाश पर्व 29 जुलाई को मनाया जा रहा है। गुरु हर किशन साहिब जी सिख धर्म के आठवें गुरु हैं। उनका जन्म सन् 1656 ई. में श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को कीरतपुर साहिब में हुआ था। गुरु हर किशन सिंह के पिता सिख धर्म के सातवें गुरु, गुरु हरि राय जी थे और उनकी माता का नाम किशन कौर था। गुरु हर किशन जी बचपन से ही बहुत ही गंभीर और सहनशील प्रवृत्ति के थे। 
 
मात्र 5 वर्ष की इतनी छोटी उम्र में भी वे आध्यात्मिक साधना में लीन रहते थे। उनके पिता अकसर हर किशन जी के बड़े भाई राम राय और उनकी कठीन से कठीन परीक्षा लेते रहते थे। जब हर किशन जी गुरुबाणी पाठ कर रहे होते तो वे उन्हें सुई चुभाते, किंतु बाल हर किशन जी गुरुबाणी में ही रमे रहते।
 
पिता गुरु हरि राय जी ने गुरु हर किशन को हर तरह से योग्य मानते हुए सन् 1661 में गुरुगद्दी सौंपी। उस समय उनकी आयु मात्र 5 वर्ष की थी। इसीलिए उन्हें बाल गुरु भी कहा गया है। गुरु हर किशन जी ने अपने जीवन काल में मात्र 3 वर्ष तक ही सिखों का नेतृत्व किया।
 
गुरु हर किशन जी ने बहुत ही कम समय में जनता के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करके लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने ऊंच-नीच और जाति का भेदभाव मिटाकर सेवा अभियान चलाया, लोग उनकी मानवता की इस सेवा से बहुत प्रभावित हुए और उन्हें बाला पीर कहकर पुकारने लगे।
 
दिल्ली में कई ऐतिहासिक गुरुद्वारे हैं। जिसमें गुरुद्वारा बंगला साहिब का महत्व अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की तरह है। कहा जाता है कि सिख धर्म के आठवें गुरु, गुरु हर किशन जी महाराज ने यहां विश्राम किया था। तब यह राजा जय सिंह का बंगला हुआ करता था। 
 
उस समय दिल्ली में चेचक की बीमारी फैली हुई थी। गुरु हर किशन महाराज ने सभी पीड़ितों का इलाज किया। तब उन्हें भी छोटी माता के अचानक प्रकोप ने कई दिनों तक बिस्तर से बांधे रखा, जिसकी चपेट में आने से इनकी मृत्यु हो गई थी।

अपने उत्तराधिकारी को नाम लेने के लिए कहने पर उन्होंने केवल बाबा बकाला यानि गुरु तेगबहादुर साहिब का नाम लिया। गुरु हर किशन जी का जीवन काल केवल 8 वर्ष का ही था। सन् 1664 ई. में सिर्फ 8 वर्ष की उम्र में चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी (चौदस) के दिन 'वाहेगुरु' शबद् का उच्चारण करते हुए गुरु हर किशन जी ज्योति-जोत में समा गए। और वे बाला पीर के नाम से प्रसिद्ध हुए।

ALSO READ: सिखों के छठे गुरु, गुरु हर गोविंद सिंह, जानें उनके बारे में

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

આગળનો લેખ
Show comments