Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Pitru Paksha 2021 : श्राद्ध पक्ष में ना करें ऐसे काम

Webdunia
Pitru Paksha 2021
 

श्राद्ध पक्ष का आरंभ हो गया है। श्राद्ध पक्ष में अपने पितरों की संतुष्टि हेतु तथा उनकी अनंत तृप्ति हेतु, उनका शुभाशीर्वाद प्राप्त करने हेतु प्रत्येक मनुष्य को अपने पितरों का श्राद्ध अवश्य करना चाहिए।

जो लोग अपने पूर्वजों अर्थात पितरों की संपत्ति का उपभोग तो करते हैं, लेकिन उनका श्राद्ध नहीं करते, ऐसे लोग अपने ही पितरों द्वारा अभिशप्त होकर नाना प्रकार के दुखों का भाजन बनते हैं।

श्राद्ध करते समय अपराह्न का समय, कुशा, श्राद्धस्थली की स्वच्छता, उदारता से भोजन आदि की व्यवस्था और ब्राह्मण की उपस्थिति, तिल, चावल, जौ, जल, मूल (जड़युक्त सब्जी) और फल आदि कार्य और सामग्री का उपयोग करें। इस दिन पुत्री के पुत्र को भोजन, तिल और नेपाली कंबल ये चीजें शुद्धिकारक मानी गई हैं। अत: इनका ध्यान रखें। आगे जानिए क्या न करें। 
 
 
2. श्राद्ध में कदापि न करें- कुछ अन्न और खाद्य पदार्थ जो श्राद्ध में प्रयुक्त नहीं होते- मसूर, राजमा, कोदो, चना, कपित्थ, अलसी, तीसी, सन, बासी भोजन और समुद्र जल से बना नमक। भैंस, हिरणी, ऊंटनी, भेड़ और एक खुर वाले पशु का दूध भी वर्जित है, पर भैंस का घी वर्जित नहीं है। 
 
3. श्राद्ध में दूध, दही और घी पितरों के लिए विशेष तुष्टिकारक माने जाते हैं। 
 
4. श्राद्ध किसी दूसरे के घर में, दूसरे की भूमि में कभी नहीं किया जाता है। जिस भूमि पर किसी का स्वामित्व न हो, सार्वजनिक हो, ऐसी भूमि पर श्राद्ध किया जा सकता है।
 
5. तेल मालिश, दाढ़ी, बाल न कटवाएं, ये कार्य ना करें।
 
6. ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें।
 
7. किसी दूसरे के घर अथवा बाहर भोजन ना करें।

ALSO READ: पितृ पक्ष : श्राद्ध पक्ष में पितरों की मुक्ति के लिए पढ़ें गीता का 7वां अध्याय

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments