Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महाकाल मंदिर उज्जैन में 21 लाख दीपों के साथ आज बनेगा World record, जानिए क्या है महा तैयारी

Webdunia
शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (12:29 IST)
Ujjain Maha Shivratri 2023 : 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन में स्थित महाकाल ज्योतिर्लिंग को सबसे प्रमुख माना जाता है। यहां पर साक्षात शिवजी विराजमान हैं। इस बार की महाशिवरात्रि पर उज्जैन के प्रमुख स्थानों पर एक साथ 21 लाख दीपों को प्रज्वलित करने की तैयारी चल रही है। यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड रहेगा।
 
महाशिवरात्रि पर्व पर इस साल मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार इस बार उज्जैन में शिव दीपावली मनाने जा रही है। जिसके तहत उज्जैन में 21 लाख दीपक जलाकर गिनीज बुक में नाम दर्ज किया जाएगा। महाकाल मंदिर में फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 10 फरवरी से शिव नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। बाबा महाकाल के श्रृंगार और दीपों जलाने के लिए करीब 1 महीने पहले से इसकी तैयारियां चल रही हैं। महाशिवरात्रि पर यहां पर लाखों लोग दर्शन करने आ रहे हैं। रात्रि से ही भक्तों की आना शुरु हो गया है। 
55 हजार लीटर तेल : बताया जा रहा है कि 21 लाख दीपकों को जलाने के लिए करीब 55 हजार लीटर तेल की आवश्यकता होगी। इतने बड़े आयोजन को करने के लिए 20,000 वॉलिंटियर को लगाया गया है सभी के लिए पास भी जारी किए गए हैं, तमाम मेडिकल व्यवस्थाओं के बीच इस शिव ज्योति अर्पण महोत्सव को आयोजित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 21 लाख दीपकों के लिए 25 लाख रूई की बत्ती, 600 किलो कपूर और 4 हजार माचिस की व्यवस्था की गई है। सभी स्थानों पर महोदव महोत्सव शाम 6:30 बजे से शुरु होगा।
 
टूटेगा अयोध्या का रिकॉर्ड : उल्लेखनीय है कि अयोध्या में वर्ष 2022 में 14 लाख 76 हजार 995 दीप जलाएं गए था और अब उज्जैन में 21 लाख दीपक जलाकर अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़े जाने की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। यह कार्यक्रम भव्य स्तर पर जन भागीदारी से आयोजित किया जा रहा है। शहर का हर एक व्यक्ति इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दे रहा है। इस कार्यक्रम का नाम 'शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव' रखा गया है।
 
पिछले साल शिप्रा तट पर 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीपक चलाकर विश्व कीर्तिमान बनाया था। इन दीपों को 13 हजार से ज्यादा लोगों ने जलाया था। अयोध्या ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था लेकिन अब 21 लाख दीपक चलाकर अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ा जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments