Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आठ दिन की गिरावट के बाद संभले शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स व निफ्टी चढ़े

Webdunia
बुधवार, 1 मार्च 2023 (11:00 IST)
मुंबई। एशियाई शेयर बाजारों में तेजी और आईटी शेयरों में ताजा लिवाली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 278.77 अंक बढ़कर 59,240.89 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 83.4 अंक चढ़कर 17,387.35 पर था।
 
सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ऐक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, एसबीआई, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर पॉवर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट हुई।
 
अन्य एशियाई बाजारों में जापान, चीन और हांगकांग के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,559.21 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.75 प्रतिशत चढ़कर 83.89 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments