Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 363 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी रही 122 अंक की बढ़त

Webdunia
मंगलवार, 17 मई 2022 (11:44 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 363 अंक चढ़ गया। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 362.9 अंक बढ़कर 53,336.74 पर कारोबार कर रहा था जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 122.25 अंक बढ़कर 15,964.55 पर पहुंच गया।

ALSO READ: LIC के शेयरों की कमजोर शुरुआत, निवेशकों को नहीं मिला लिस्टिंग गेन
 
सेंसेक्स में टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एनटीपीसी और इंफोसिस लाल निशान में आ गए। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, सोल, टोकियो और शंघाई के बाजारों में तेजी थी।
 
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 180.22 अंक या 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 52,973.84 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर निफ्टी 60.15 अंक या 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 15,842.30 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 113 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,788.93 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments