Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रमुख शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 488 अंक चढ़ा, निफ्टी 154.55 अंक बढ़ा

Webdunia
मंगलवार, 30 अगस्त 2022 (10:54 IST)
मुंबई। बैंकिंग शेयरों में लिवाली और मिलेजुले वैश्विक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी हुई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 488.4 अंक चढ़कर 58,461.02 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 154.55 अंक बढ़कर 17,467.45 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, मारुति, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
 
इस दौरान सिर्फ भारती एयरटेल और डॉ. रेड्डीज ही लाल निशान में थे। अन्य एशियाई बाजारों में सोल और टोकियो में बढ़त थी जबकि शंघाई और हांगकांग में गिरावट हुई। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स सोमवार को 861.25 अंक या 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,972.62 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर निफ्टी 246 अंक या 1.4 फीसदी गिरकर 17,312.90 पर आ गया था।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 104.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 561.22 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट जारी, शुरुआती तेजी के बाद खोई बढ़त

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

આગળનો લેખ
Show comments