Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बाजार में सेंसेक्स में गिरावट दर्ज, निफ्टी भी फिसला

Webdunia
शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (10:42 IST)
नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। सेसेंक्स 176.93 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 58,630.20 के स्तर पर खुला वहीं निफ्टी 70.05 अंक यानी 0.40 फीसदी टूटकर 17,446.80 के स्तर पर नजर आया। 9 बजकर 45 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट दर्ज की गई।
 
गुरुवार को कारोबार के अंत में सेसेंक्स 157.45 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 58,807.13 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 47.10 अंक यानी 0.27 फीसदी की मजबूती के साथ 17,516.85 के स्तर पर बंद हुआ। आईटीसी, एलएंडटी, एशियन पेंट्स और यूपीएल रिलायंस इंडस्ट्रीज के निफ्टी के टॉप गेनर रहे जबकि एचडीएफसी बैंक, टाइटन कंपनी, नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी और पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन टॉप लूजर रहे।
 
बीएसई पर शुक्रवार को एशियन पेंट के शेयर सबसे ज्यादा 2.66 फीसदी की तेजी के साथ 3265.15 रुपए प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा शुक्रवार के कारोबार में सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, डॉक्टर रेड्डीज के शेयर में तेजी है, वहीं टाइटन के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आ रही है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments