Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट
मुंबई , शुक्रवार, 10 नवंबर 2023 (12:05 IST)
Share bazaar News: वैश्विक बाजारों (Domestic markets) के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई। बीएसई (BSE) का 30 शेयर वाला सेंसेक्स (Sensex) 251.25 अंक गिरकर 64,580.95 अंक पर आ गया। निफ्टी (Nifty) 65.85 अंक फिसलकर 19,329.45 पर रहा।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, मारुति, टाटा मोटर्स और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे, वहीं बजाज फाइनेंस, पॉवर ग्रिड, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर लाभ में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
 
अमेरिकी बाजार गुरुवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,712.33 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Petrol Diesel Prices : धनतेरस पर कहीं महंगा हुआ पेट्रोल तो कहीं सस्‍ता, जानिए आपके शहर में क्या हैं भाव