Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Share bazaar: वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स व निफ्टी में रहा नुकसान

Webdunia
शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 (10:59 IST)
Share bazaar: वैश्विक बाजारों (local stock market) के कमजोर रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट आई। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 452.68 अंक की गिरावट के साथ 64,799.66 पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 125.95 अंक के नुकसान के साथ 19,260.75 अंक पर रहा।
 
सेंसेक्स के शेयरों में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का शेयर 4.98 प्रतिशत गिरकर 205.15 रुपए के निचले सर्किट की सीमा को छू गया। कंपनी के शेयर में लगातार 5वें दिन गिरावट दर्ज की गई। इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, ऐक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और मारुति लाभ में थे।
 
अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को नकरात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.53 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 1,524.87 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

આગળનો લેખ
Show comments