Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बाजार में लगातार दूसरे दिन भी जारी रही गिरावट, सेंसेक्स 388 अंक और टूटा, निफ्टी भी रहा नुकसान में

Webdunia
मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (17:37 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 388 अंक से अधिक टूटकर 58,576.37 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल में गिरावट के साथ बाजार नुकसान में रहा।
 
निवेशकों ने मार्च महीने के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) और मुद्रास्फीति के आंकड़े आने से पहले भी सतर्क रुख अपनाया। ये आंकड़े आज मंगलवार शाम जारी होने हैं। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 388.20 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,576.37 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 666 अंक तक नीचे चला गया था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 144.65 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,530.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से टाटा स्टील, विप्रो, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। इसके उलट लाभ में रहने वाले शेयरों में ऐक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पॉवरग्रिड, मारुति सुजुकी और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments