Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सेक्स की बढ़ती बीमारियों के 4 बड़े कारण

सेक्स की बढ़ती बीमारियों के 4 बड़े कारण
इन दिनों बदलती जीवन शैली ने जिन रोगों को बढ़ावा दिया है उनमें यौन रोग प्रमुख हैं। आइए जानते हैं यौन रोग के फैलने के 4 अहम सामाजिक कारण.... 
1 . विवाह से पूर्व यौन संबंध
 
बदलते सामाजिक मूल्यों के परिणामस्वरूप विवाह से पूर्व यौन संबंध आम हो गए हैं। यौन स्वच्छंदता की बढ़ती प्रवृत्ति के परिणामस्वरूप यौन रोग बढ़ रहे हैं। असुरक्षित यौन संबंधों से महिलाओं को यौन रोगों जैसे सिफलिस, गोनोरिया और पुरुषों में एचआईवी एड्‍स जैसे गंभीर रोगों के होने का खतरा बढ़ जाता है। जननांगों में संक्रमण के कारण उनमें विकृतियां जन्म लेती हैं जिससे बाद में संतानहीनता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

2. करियर सेक्स में बड़ी बाधा 
 
करियर को अधिक महत्व देने के चलते देर से विवाह और विवाह के बाद अधिक कौंट्रासेप्टिव पिल्स का प्रयोग स्वस्थ सेक्स की राह में रोड़ा बनता है। इससे गर्भाधान में दिक्कत होती है। करियर के तनाव के चलते सेक्स में भी समय कम दे पाते हैं फलस्वरूप हड़बड़ी में किया गया सेक्स कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों और विकारों को जन्म देता है। 

webdunia

3. धूम्रपान व शराब की लत 
 
देर रात पार्टियों में धूम्रपान व शराब का सेवन सेक्स लाइफ को प्रभावित करता है। धूम्रपान करने वालों के शुक्राणुओं की संख्या व गतिशीलता में भी कमी आ जाती है। धूम्रपान से महिलाओं में समय से पहले मैनोपाज आने की संभावना रहती है जिससे इस्ट्रोजन का स्तर घटता है और मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं जन्म लेती हैं।



webdunia


 

4. शारीरिक श्रम का अभाव
 
शारीरिक श्रम के नाम पर लोग दिनभर कुछ नहीं करते। पैदल नहीं चलते, सीढ़ियां नहीं चढ़ते। और तो और, सुबह-शाम बाहर सैर करने के लिए नहीं निकलते। शारीरिक श्रम न करने की वजह से इंसान का पाचनतंत्र जाम हो जाता है। जैसे लोहे में जंग लग जाता है वैसे ही मशीनरी में जंग लगता जाता है। पाचनतंत्र निष्क्रिय होने से शरीर दुर्बल हो या फिर मोटा, थुलथुला हो जाता है। समय से पहले बाल सफेद होने लगते हैं, झड़ने लगते हैं, त्वचा कांतिहीन हो जाती है और चेहरा समय से पहले ही ढलने लगता है।
webdunia
घंटों कम्प्यूटर के सामने बैठे रहना कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को प्रभावित करता है जिससे पुरुषों में इरैक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या जन्म लेती है। शारीरिक श्रम के अभाव में सेक्स हार्मोन के स्तर में कमी जैसी समस्याएं जन्म लेती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati