Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भोजन की थाली परोसने के भी हैं नियम, जानिए किस तरफ क्या रखना चाहिए?

Webdunia
बुधवार, 23 नवंबर 2022 (17:44 IST)
Bhojan ke niyam: हिन्दू धर्म, ज्योतिष, वास्तु और आयुर्वेद में भोजन के कई नियम बताए गए हैं। उन नियमों को हम फॉलो नहीं करते हैं तो परेशानी में पड़ते हैं। भोजन से ही हमारा शरीर और मन बनता है अत: भोजन के परोसने के नियम भी जान लेना चाहिए। भोजन की थाली परोसने के विशेष नियम होते हैं। यदि नियम से यह कार्य करेंगे तो ही इसका लाभ मिलेगा।
 
पात्राधो मंडलं कृत्वा पात्रमध्ये अन्नं वामे भक्ष्यभोज्यं दक्षिणे घृतपायसं पुरतः शाकादीन् (परिवेषयेत्)।– ऋग्वेदीय ब्रह्मकर्मसमुच्चय, अन्नसमर्पणविधि
 
1. भूमि पर जल से एक मंडल बनाकर उस पर थाली रखी जाती है या पाट पर थाली रखें।
 
2. थाली के मध्य भाग में चावल, पुलाव, हलुआ आदि परोसे जाते हैं। 
 
3. थाली में बाईं ओर चबाकर ग्रहण करने वाले पदार्थ रखें।
 
4. थाली में दाईं ओर घी युक्त खीर परोसें।
 
5. थाली में ऊपर की ओर बीच में नमक परोंसे। यदि लगता है तो।
 
6. नमक के बाईं ओर नींबू, अचार, नारियल चटनी, अन्य चटनी परोसें। 
 
7. बाईं ओर छाछ, खीर, दाल, सब्जी, सलाद आदि परोसें।
 
8. थाली में कभी भी तीन रोटी, पराठे या पूड़ी नहीं परोसी जाती है।
 
9. थाली के राइड हैंड पर ही पानी का गिलास रखा जाता है।
 
10. भोजन की थाली पीतल या चांदी की होना चाहिए। यह नहीं है तो केल या खांकरे के पत्ते पर भोजन करें।
 
11. पानी का गिलास तांबे का होना चाहिए।
 
12. भोजन की थाली को पाट पर रखकर भोजन किसी कुश के आसन पर सुखासन में (आल्की-पाल्की मारकर) बैठकर ही करना चाहिए। 
 
13. भोजन के पश्चात थाली या पत्तल में हाथ धोना भोजन का अपमान माना गया है। 
 
14. भोजन करने के पूर्व तीन कोल गाय, कुत्ते और कौवे या ब्रह्मा, विष्णु और महेष के नाम के निकालकर थाली में अलग रख देना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments