Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सिर्फ तीन सुगंध मिट जाएगा संताप

Webdunia
#WebduniaDay यदि आप मानसिक तनाव में रहते हैं। घर में खुशियां नहीं हैं या किसी प्रकार का संताप रहता है, तो मात्र तीन प्रकार की सुगंध आपका जीवन बद देगी। आजमाकर देंखे। कमाल हो जाएगा। हिंदू धर्मानुसार सुगंध से आपका मस्तिष्क बदलता है, सोच बदलती है और सोच से भविष्य बदल जाता है। सुगंध आपके विचार और भावनाओं को बदलने की क्षमता रखती है। घर में प्रतिदिन सुगंध फैलाएं। सिर्फ तीन सुगंध से बदलेगा भविष्य। #Weare18
 
1.चंदन
चंदन के कई प्रकार हैं:- हरि चंदन, गोपी चंदन, सफेद चंदन, लाल चंदन, गोमती और गोकुल चंदन। जिस स्थान पर प्रतिदिन चंदन घीसा जाता है वहां का वातावरण  हमेशा शुद्ध और पवित्र बना रहता है।

वीडियो में देखें बेहतर कुछ...
 
2.गुड़-घी की सुगंध
इसे धूप या अग्निहोत्र सुगंध भी कह सकते हैं। गुड़ और घी मिलाकर उसे कंडे पर जलाएं। इसकी सुगंध से मानसिक संताप मिट जाएंगे। आप चाहें तो इसमें थोड़ा-सा गुग्गुल भी डाल सकते हैं। इसके साथ अलग से कर्पूर भी जलाया जा सकता है। गुड़, घी, कर्पूर और गुग्गल को मिक्स करने एक कंडे पर जलाएं। इस मिश्रण में कर्पूर की मात्र कम ही रखें।
 
3.रातरानी
एक टब पानी में इसके 15-20 फूलों के गुच्छे डाल दें। इसे घर में कहीं भी उचित स्थान पर रख दें या घर के बाहर रातरानी का एक पौधा लगा दें। रातरानी की सुगंध आपको चमत्कारिक रूप से मानसिक शांति देगी और कई तरह के रोग भी मिटा देगी।
 
उपरोक्त तीन तरह की सुगंध का उपयोग करते रहने सेजीवन के सारे संताप मिट जाएंगे और शांति एवं खुशी पाएंगे। उक्त सुगंधों का कुछ दिनों के अंतराल में समय समय पर उपयोग करते रहने से जहां आपका दिमाग शांत हो जाएगा वहीं खुशियों का द्वार भी खुल जाएगा। जहां शांति और प्रसन्नता रहती है वहीं लक्ष्मी का आगमन होता है। शांति और खुशी से रहने वाले परिवार के बीच रोग और शोक कभी नहीं रहता।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

આગળનો લેખ
Show comments