Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रिश्ते में अर्जुन और दुर्योधन के क्या लगते थे श्रीकृष्ण?

अनिरुद्ध जोशी
महाभारत को पढ़ना और समझता बहुत ही दिलचस्प है। महाभारत में भारत का प्राचीन इतिहास दर्ज है। महाभारत का हर पात्र ऐसा है जिसके ऊपर अलग से एक ग्रंथ लिखा जा सकता है। महाभारत में एक ओर जहां सामाजिक नियमों का उल्लेख मिलता हैं वहीं दूसरी ओर सामाजिक नियमों के उल्लंघन की अनेक घटनाएं ‍भी मिलती है।
 
महाभारत में एक ओर जहां धर्म और नीति की बाते हैं वहीं अधर्म और अनीति के कई कांड मिल जाएंगे। महाभारत कालीन रिश्ते और उनके द्वंद्व, जिसमें छल, ईर्ष्या, विश्वासघात और बदले की भावना का बाहुल्य है, लेकिन इसी में प्रेम-प्यार, अकेलापन और बलिदान भी है। लेकिन बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि अर्जुन रिश्ते में भगवान श्रीकृष्ण के जीजा लगते थे जबकि दुर्योधन उनके समधी।
 
महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण के सखा थे अर्जुन लेकिन अर्जुन ने जब श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा से विवाह किया तो वे उनके जीजा भी बन गए थे। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण का अर्जुन से ही नहीं बल्कि दुर्योधन से भी करीबी रिश्ता था। श्री कृष्ण की आठ पत्नियां थीं जिसमें से एक का नाम जामवंती था जो रामायण काल के जामवंतजी की पुत्री थी। इसी जामवंती से श्रीकृष्ण को एक पुत्र मिला जिसका नाम साम्ब था। इस साम्ब ने दुर्योधन की पुत्री लक्ष्मणा से विवाह किया था। इस तरह दुर्योधन और श्रीकृष्ण दोनों एक दूसरे के समधी थे।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

दिवाली की रात में करें ये 7 अचूक उपाय तो हो जाएंगे मालामाल, मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

धर्म संसार

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव कैसे मनाया जाता है?

Show comments