Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Russia-Ukraine War: क्‍यों अव्‍वल है भारत का 'ऑपरेशन गंगा', भारत से पि‍छड़े ब्रिटेन- अमेरिका, जानिए कौन कौन से देश रहे असफल

Webdunia
मंगलवार, 1 मार्च 2022 (18:25 IST)
दुनिया के कई देशों के लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। लेकिन इन्‍हें निकालने के लिए उन देशों के पास कोई पुख्‍ता प्रबंध नहीं है, दूसरी तरफ भारत ने ‘ऑपरेशन गंगा’ की मदद से कई लोगों को बचाया और यह‍ ऑपरेशन अभी चल रहा है। अब तो पीएम मोदी ने अपने चार मंत्र‍ियों को इस मिशन को अंजाम देने के लिए यूक्रेन भेजने का फैसला किया है।

दरअसल, 'ऑपरेशन गंगा' अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। जबकि अन्य देश अपने लोगों को वतन लाने के मामले में काफी पीछे चल रहे हैं।
Koo App
यूक्रेन में 80 हजार विदेशी छात्रों में सबसे ज्यादा भारतीय हैं। इसके बाद मोरक्को, अज़रबैजान, तुर्कमेनिस्तान और नाइजीरिया के छात्रों का नंबर आता है।

यूक्रेन से अभी तक भारत ने अपने सैकड़ों छात्रों को निकाला है। चीन ने 6 हजार नागरिकों को निकालने में सफलता हासिल की है, लेकिन उसने अपना अभियान रोक दिया है। भारत का 'ऑपरेशन गंगा' जारी है।

अमेरिका ने वहां से 900 कर्मचारी निकाले हैं। ब्रिटेन, जर्मनी, मिस्र, मोरक्को और नाइजीरिया ने अपने नागरिकों के लिए इंतजाम नहीं किए। कुछ देशों ने अपने लोगों से सीमावर्ती दूसरे देशों की सीमा पर जाने को कहा है।

अमेरिका ने साफ कह दिया कि वो अपने नागरिकों को निकालने में सक्षम नहीं है, उनके नागरिक सीमा पार कर दूसरे पड़ोसी देशों में पहुंचे। ब्रिटेन भी ज्यादा सपोर्ट नहीं दे रहा है। उसने अपने नागरिकों से कहा कि वह यूक्रेन की एडवाइजरी पर ही अमल करें। जर्मनी ने तो अपना दूतावास ही अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है।

भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे छात्रों समेत भारतीयों को बाहर निकालने की प्रक्रिया में समन्वय के लिए चार मंत्रियों को युद्धग्रस्त देश के पड़ोसी देशों मे भेजने का फैसला किया।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

આગળનો લેખ
Show comments