Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Ukraine Russia War: मातृभूमि की रक्षा के लिए स्वदेश लौट रहे यूक्रेन के नौजवान, रूस के खिलाफ करेंगे हमला, सेना का साथ देंगे

Webdunia
सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (08:16 IST)
यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच जहां हजारों लोग देश छोड़ रहे हैं, वहीं कुछ यूक्रेनी पुरुष और महिलाएं अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए पूरे यूरोप से स्वदेश लौट रहे हैं।

दक्षिणपूर्वी पोलैंड के मेदिका सीमा चौकी पर ऐसे कई नागरिक रविवार तड़के यूक्रेन में प्रवेश करने के लिए कतार में खड़े दिखे। अब तक 22 हजार यूक्रेनी रूस के खिलाफ हथियार उठाने को स्वदेश लौटे चुके हैं।

यूक्रेन में प्रवेश करने के लिए चौकी पर यूक्रेन के करीब 20 ट्रक खड़े हैं। इन लोगों में से एक शख्स ने कहा, हमें अपनी मातृभूमि की रक्षा करनी है।

अगर हम नहीं करेंगे तो और कौन करेगा। हम सभी यूरोप से यूक्रेन लौटे हैं। 30 साल की एक महिला ने कहा, मुझे डर है। मैं एक मां हूं और अपने बच्चों के साथ रहना चाहती हूं। यह खतरे से भरा है लेकिन मुझे लौटना होगा

बुधवार को अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि अगर रूस यूक्रेन पर आक्रमण करता है, तो कम से कम 50 लाख विस्थापित हो सकते हैं।

विश्व निकाय में अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा कि अगर रूस हमले का रास्ता अपनाता है हमारे अनुमान के अनुसार, एक नया शरणार्थी संकट पैदा कर सकता है, जो दुनिया का आज तक का सबसे बड़ा विस्थापन होगा। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर इस संकट के समाधान का कूटनीतिक हल निकालने का प्रयास करना होगा।

रविवार को यूक्रेन ने दावा किया कि रूसी सेना ने कीव में परमाणु कचरे को निशाना बनाया, सेना ने यहां मिसाइल हमला किया। आशंका जताई जा रही है कि इससे वहां रेडिएशन का खतरा बढ़ सकता है।

यूक्रेन का कहना है कि चेनोर्बिल परमाणु संयंत्र पर रूसी सेना द्वारा कब्जा किए जाने के बाद उसकी सैन्य गतिविधियां भी बढ़ी हैं और इससे भी रेडिएशन का स्तर बढ़ने की आशंका है।

यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा नियामक ने कहा कि चेनोर्बिल परमाणु संयंत्र के आसपास के क्षेत्र में सामान्य से अधिक गामा विकिरण स्तर का पता चला है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments