Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Russia Ukraine War Updates : यूक्रेन के 2 शहरों में रूस ने किया सीजफायर का ऐलान

Webdunia
शनिवार, 5 मार्च 2022 (12:05 IST)
कीव। रूस और यूक्रेन में बीच 10वें दिन भी युद्ध जारी है। रूसी विमानों ने खारकीव और कीव समेत कई शहरों में हमले किए। यूक्रेन ने भी दावा किया कि उसने जवाबी हमला करते हुए रूसी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया। युद्ध से जुड़ी हर जानकारी... 

-यूक्रेन के मारियुपोल और वोल्नोवाखा रूस के सीजफायर का ऐलान
-भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे से सीजफायर 
-मानवीय कॉरिडोर बनाने के लिए सीजफायर 

629 भारतीयों की वतन वापसी : भारतीय वायु सेना के 3 विमान यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 629 भारतीयों को लेकर शनिवार सुबह दिल्ली के हिंडन वायु सैनिक अड्डे पर पहुंचे। ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत अब तक वायु सेना की 10 विशेष उड़ानों के जरिए 2,056 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है। इसके अलावा यूक्रेन के पड़ोसी देशों को 26 टन राहत सामग्री भी पहुंचाई गई है।
 
पोलैंड और रोमानिया जाएंगी कमला हैरिस : अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के खिलाफ अपने यूरोपीय सहयोगियों को एकजुट करने के लिए अगले सप्ताह पोलैंड और रोमानिया जाएंगी।
 
-रूस ने मारियापोल को चारों तरफ से घेरा। ओडेसा में एक पुल को उड़ाया। 
-अमेरिका का दावा, रूस ने 1 हफ्ते में यूक्रेन पर 500 से ज्यादा मिसाइल दागे। 
-संयुक्त राष्‍ट्र के अनुसार, अब तक 12 लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन।
 
यूक्रेन नो फ्लाय जोन नहीं : नाटो ने खारिज किया यूक्रेन को नो फ्लाई जोन बनाने का प्रस्ताव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने इस फैसले से निराश। कहा कि इस कदम से गठबंधन ने रूस को बमबारी अभियान जारी रखने के लिए हरी झंडी दे दी है। उन्होंने नाटो से नो फ्लाई जोन की अपील की थी।
 
UNSC की आपात बैठक : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन में जारी मानवीय संकट के बीच सोमवार को आपात बैठक करेगी। इस बात की जानकारी राजनयिकों ने शुक्रवार को दी है. गोपनीयता की शर्त पर एक राजनयिक ने एएफपी को बताया कि सार्वजनिक सत्र के बाद 15 सदस्यीय परिषद बंद दरवाजों के पीछे एक संभावित मसौदा प्रस्ताव पर चर्चा करेगी.
 
सरकार उठाएगी हरजोत के इलाज का खर्च : विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने यूक्रेन की राजधानी कीव में गोली लगने से घायल हुए भारतीय छात्र हरजोत सिंह के इलाज का खर्च उठाने का फैसला किया है। सिंह का कीव के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
बीबीसी ने रूस में रोका काम : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने कहा कि रूस के एक नया कानून लाने के बाद उसके पास रूस में अपने पत्रकारों का कामकाज अस्थायी रूप से निलंबित करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। इस कानून के तहत देश के सशस्त्र बलों के बारे में ‘‘झूठी’’ सूचना फैलाने पर किसी व्यक्ति को 15 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में सेना के वाहन पर हमला, 6 जवान घायल

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

Traffic Infratech Expo : नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा और AI के इस्तेमाल पर दिया जोर

આગળનો લેખ
Show comments