Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रूस ने यूक्रेन संकट पर भारतीय मीडिया को दी ये नसीहत

रूस ने यूक्रेन संकट पर भारतीय मीडिया को दी ये नसीहत
, सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (21:40 IST)
मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच भयानक जंग छिड़ी हुई है। युद्ध के 5वें दिन भी रूस ने यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस युद्ध पर पूरी दुनिया के देशों और उनकी मीडिया की पैनी नजर बनी हुई है। इस बीच रूस ने यूक्रेन संकट पर भारतीय मीडिया को नसीहत देते हुए लगातार कई सारे ट्वीट किए हैं।

भारत स्थित रूसी दूतावास ने भारतीय मीडिया से देश की जनता तक सही जानकारी पहुंचाने की अपील की है। यूक्रेन संकट पर रूस ने सोमवार को भारतीय मीडिया के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उसने मीडिया से अपील करते हुए सटीक जानकारी देने का अनुरोध किया है, ताकि भारत की जनता को सटीक और तथ्यों पर आधारित सही जानकारी पहुंचे सके।

भारत स्थित रूसी दूतावास ने अपने ट्वीट लिखा कि रूस ने यूक्रेन और उसके लोगों के खिलाफ युद्ध नहीं छेड़ा, बल्कि डान्बस में यूक्रेन द्वारा जारी 8 साल के युद्ध को खत्म करने के लिए विशेष सैन्य अभियान चलाया है। इसी के आगे बताया कि रूसी सेना अत्यधिक संयम दिखा रही है और नागरिकों और शहरों पर हमला नहीं कर रही है, केवल सैन्य बुनियादी ढांचे को टारगेट कर रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Ukraine Crisis पर PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग