Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्या यूक्रेन पर परमाणु हमला करेगा रूस? राष्ट्रपति पुतिन ने भाषण में किया खुलासा, PM मोदी को बताया बड़ा देशभक्त

क्या यूक्रेन पर परमाणु हमला करेगा रूस? राष्ट्रपति पुतिन ने भाषण में किया खुलासा, PM मोदी को बताया बड़ा देशभक्त
, शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (00:04 IST)
मास्को/नई दिल्ली। russia ukraine war update : रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध जारी है। पिछले कई महीनों से जमीन पर हालात भयानक बने हुए हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की ऐसी धमकियां सामने आईं जिन्होंने परमाणु हमले की आशंका को बढ़ा दिया।

अब पुतिन ने उन अटकलों पर खुद ही विराम लगाने का काम कर दिया है। पुतिन ने यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से इनकार किया।

रूस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की तारीफ भी की है। मानवता के लिए यूक्रेन पर परमाणु हमला न करने की भारत की अपील का रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर बड़ा असर हुआ है।
पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति विशेषज्ञों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रूस के लिए यूक्रेन पर परमाणु हथियारों से हमला करना निरर्थक है।

पुतिन ने अपने भाषण में कहा कि पीएम मोदी एक देशभक्त हैं और अपने देश की स्वतंत्र सोच को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं। पुतिन ने पीएम मोदी को उन लोगों में से एक बताया जो स्वतंत्र विदेश नीति का संचालन करने में सक्षम हैं और एक सच्चे देशभक्त हैं। 
webdunia
अमेरिका पर साधा निशाना : पुतिन ने अपने लंबे भाषण में अमेरिका और उसके सहयोगियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर प्रभुत्व के 'खतरनाक, रक्तरंजित और गंदे' खेल में अन्य देशों पर अपनी शर्तों को थोपने की कोशिश करने का आरोप लगाया। 
इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि वैश्विक प्रभुत्व के पश्चिम के प्रयास नाकाम होंगे। उन्होंने कहा कि हमें इसकी कोई जरूरत नहीं दिख रही है। इसका कोई मतलब नहीं है, न तो राजनीतिक और न ही सैन्य। 
 
पुतिन ने दलील दी कि दुनिया एक अहम मोड़ पर है, जहां पश्चिम अब मानव जाति के लिए अपनी इच्छा थोपने में सक्षम नहीं है, लेकिन फिर भी ऐसा करने की कोशिश करता है और ज्यादातर देश अब इसे बर्दाश्त नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी नीतियां से और अधिक अराजकता पैदा होगी। एजेंसियां Edited by Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Kedarnath and Yamunotri: भाड़े से 211 करोड़ का कारोबार, यात्रा की रौनक इस साल रही उत्साहवर्धक