Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रूस का पलटवार, 36 यूरोपीय देशों के लिए बंद किया एयरस्पेस, रूस में ही पुतिन का विरोध

रूस का पलटवार, 36 यूरोपीय देशों के लिए बंद किया एयरस्पेस, रूस में ही पुतिन का विरोध
, सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (19:39 IST)
मॉस्को। रूस ने यूरोपीय देशों पर पलटवार करते हुए 36 देशों के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है। इससे पहले यूरोपीय देशों ने रूस पर इसी तरह का प्रतिबंध लगाया था। दूसरी ओर, रूस में ही पुतिन का विरोध शुरू हो गया है। 
 
यूरोपीय देशों के जवाब में रूस ने भी यूरोपीय देशों के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है। जर्मनी, फ्रांस समेत 36 यूरोपीय देशों पर रूस ने यह प्रतिबंध लगाया है। 
 
हालांकि अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विरोध रूस में ही शुरू हो गया है। अब तक रूस में 3000 से अधिक पुतिन ‍विरोधी लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। माना जा रहा है कि पश्चिमी देशों का मुकाबला करने के लिए रूस ने अपना नॉर्दन और पेसेफिक दस्ता तैयार कर लिया है।
 
बेलारूस की सीमा पर दोनों देशों के बीच जारी बातचीत समाप्त हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में यूक्रेन ने डोनबास और क्रीमिया से सेना हटाने की मांग की है। यह बैठक करीब साढ़े 3 तक चली। इसके साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर रात 8.30 बजे संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक होगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

यूक्रेन में भारतीय छात्रों से मारपीट, राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर कही ये बात