Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तोप, मिसाइल, लाशें और धमाके, तबाही के इस मंजर के बीच अंडरग्राउंड शेल्‍टर में जन्‍मी मासूम ‘मिया’, यूक्रेन के लिए बनी उम्‍मीद

Webdunia
शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (13:33 IST)
युद्ध के दौरान किसी शहर का कैसा मंजर हो सकता है। चारों तरफ खून से सनी लाशें, ताश के पत्‍तों की तरह बिखरती इमारतें, चीख-पुकार, बम, तोप और बेलेस्‍ट‍िक मिसाइलों की आवाजें। सायरन का शोर।

जहां जीवन खत्‍म हो रहा हो। जहां चारों तरफ मौत का मातम छाया हुआ हो, ऐसे मंजर में कोई मासूम बच्‍ची जन्‍म ले तो उसे क्‍या कहेंगे।

जी, हां यूक्रेन में रूसी हमलों के खौफनाक मंजर के बीच एक महिला ने एक मासूम बच्‍ची को जन्‍म दिया है। इस बच्‍ची का नाम मिया रखा गया है।

जहां चारों तरफ लोग मर रहे हैं, ऐसे में एक बच्‍ची ने यूक्रेन में जन्‍म लेना शायद युद्ध के इतिहास में एक उम्‍मीद की घटना है। रूस के हमले में लगातार तबाह होते जा रहे यूक्रेन के लोग इस बच्‍ची के जन्‍म को अपने लिए उम्‍मीद ही मान रहे हैं।

यानी मौतों के बीच मिया का जन्‍म, युद्ध के इतिहास में भविष्‍य की उम्‍मीद

बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले का आज तीसरा दिन है। लोग अब किसी भी अनहोनी से बचने के लिए हर वो संभव कोशिश कर रहे हैं, जो उनके वश में है।

हजारों लोग शहर छोड़कर दूसरे देशों में पलायन करते देखे जा सकते हैं। कार, बस, ट्रेनें और पैदल ही पोलैंड-हंगरी की तरफ निकल रहे हैं। कुछ लोग शेल्टर, अंडरग्राउंड सब-वे में रह रहे हैं। उम्मीद यही है कि जल्द सबकुछ सामान्य हो जाएगा।
Koo App
रूस ने शनिवार सुबह कीव के कई इलाकों में मिसाइल हमले किए। एक धमाका इस फोटो में देखा जा सकता है। यहां यूक्रेन और रूसी सेना के बीच आमने-सामने की लड़ाई जारी है।

यूक्रेन में उम्‍मीद का जन्‍म
कीव में 23 साल की महिला ने मेट्रो स्टेशन में बने शेल्टर में एक बच्ची को जन्म दिया। इसका नाम 'मिया' रखा गया है।

महिला और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। बमबारी के बीच लोग इसे उम्मीद की किरण बता रहे हैं। कुछ कहना है कि यह चमत्कार है कि कम सुविधाओं में भी इस बच्ची ने जन्म लिया। मां ने कहा- मेरे लिए वह बेहद मुश्किल समय था। मैं बहुत तनाव में थी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments