Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Air India के विशेष विमान से सूमी से निकाले गए भारतीय छात्र पहुंचे दिल्ली

Air India के विशेष विमान से सूमी से निकाले गए भारतीय छात्र पहुंचे दिल्ली
, शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (09:22 IST)
नई दिल्ली। युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी शहर से निकाले गए भारतीय छात्रों को पोलैंड के जेजॉ शहर से लेकर 'एयर इंडिया' का एक विशेष विमान शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विमान ने गुरुवार रात 11.30 बजे जेजॉ से उड़ान भरी थी और शुक्रवार सुबह 5.45 बजे वह दिल्ली पहुंचा।

 
अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8 बजकर 40 मिनट के आसपास एक और विमान के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। छात्रों द्वारा के साथ साझा की गई जानकारी के अनुसार पहली उड़ान प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए थी।
उन्होंने बताया कि दूसरे विमान में 4थे-5वें वर्ष के छात्र आएंगे। तीसरा विमान उन लोगों के लिए है जिनके पास पालतू जानवर हैं। इसके अलावा उसमें 5वें-6ठे वर्ष के छात्र और अगर कोई वहां रह गया है तो उसे भी लाया जाएगा। भारत, रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के रास्ते स्वदेश ला रहा है। यूक्रेन के शहर सूमी से 600 छात्रों को निकालने का अभियान मंगलवार सुबह शुरू हुआ था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

रूस की यूरोप को धमकी, प्रतिबंधों के परिणाम भुगतने होंगे