Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पुतिन पर बाडडन के बयान पर बवाल, कहा- यह व्यक्ति सत्ता में नहीं रह सकता

Webdunia
रविवार, 27 मार्च 2022 (07:25 IST)
वारसॉ। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हटाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह व्यक्ति सत्ता में नहीं रह सकता। रूसी राष्ट्रपति हाउस क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि यह बाइडेन नहीं तय करेंगे कि पुतिन कब तक सत्ता में रहेंगे। रूस की जनता ने पुतिन को राष्ट्रपति बनाया है। उन्होंने कहा कि बाइडेन के इस बयान से रूस और अमेरिका के बीच संबंध पर और गहरा असर होगा।
 
बाइडन के इस बयान के तुरंत बाद व्हाइट हाउस ने स्पष्ट करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति रूस में नई सरकार के गठन की बात नहीं कर रहे थे। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि बाइडन पुतिन के रूस में सत्ता में रहने या सरकार बदलने के बारे में नहीं कह रहे थे। उन्होंने कहा कि बाइडन के कहने का मतलब था कि पुतिन को अपने पड़ोसियों या क्षेत्र पर ताकत का इस्तेमाल करने नहीं दिया जा सकता।
 
बाइडन ने पोलैंड की राजधानी वारसॉ में अपने भाषण का इस्तेमाल उदार लोकतंत्र और नाटो सैन्य गठबंधन का बचाव करने के लिए किया। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप को रूसी आक्रामकता के खिलाफ लंबे संघर्ष के लिए खुद को तैयार करना चाहिए।
 
व्हाइट हाउस ने बाइडन के संबोधन को एक प्रमुख संबोधन बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति रॉयल कैसल के सामने बोल रहे थे, जो वारसॉ के उल्लेखनीय स्थलों में से एक है और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।
 
उन्होंने पोलैंड में जन्मे पोप जॉन पॉल द्वितीय के कहे शब्दों का जिक्र किया और चेतावनी दी कि यूक्रेन पर पुतिन के आक्रमण से ‘दशकों लंबे युद्ध’ का खतरा है। इस लड़ाई में हमें स्पष्ट नजर रखने की जरूरत है। यह लड़ाई दिनों या महीनों में नहीं जीती जाएगी। लगभग 1,000 लोगों की भीड़ में कुछ यूक्रेनी शरणार्थी भी शामिल थे, जो यूक्रेन पर हमले के बीच वहां से भागकर पोलैंड और अन्य जगहों पर आ गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

देहरादून के निकट सुरम्य हिमालयी क्षेत्र में बना लेखक गांव, रामनाथ कोविंद करेंगे उद्घाटन

भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट, PSU के साथ ही इन 3 सेक्टर्स में निवेशकों ने की बिकवाली

चक्रवाती तूफान दाना से कैसे निपटा ओडिशा, क्या बोले CM मोहन मांझी?

दिल्ली में AQI में आया सुधार, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

આગળનો લેખ
Show comments