Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Operation Ganga: बुखारेस्ट से 119 भारतीयों व 27 विदेशियों को लेकर हिंडन स्टेशन पहुंचा वायुसेना का विमान

Operation Ganga: बुखारेस्ट से 119 भारतीयों व 27 विदेशियों को लेकर हिंडन स्टेशन पहुंचा वायुसेना का विमान
, गुरुवार, 10 मार्च 2022 (11:19 IST)
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का एक विमान 119 भारतीयों और 27 विदेशियों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर गुरुवार को सुबह यहां हिंडन वायुसेना स्टेशन पर उतरा। सूत्रों ने यह जानकारी देते कहा कि यूक्रेन पर 24 फरवरी से शुरू हुए रूस के सैन्य हमले के कारण ये भारतीय एवं विदेशी नागरिक युद्धग्रस्त देश में फंसे हुए थे। यूक्रेन से लोगों को निकालने के लिए संचालित की गई कि यह वायुसेना की 17वीं उड़ान थी।

 
यूक्रेन का हवाई क्षेत्र 24 फरवरी से बंद है। ऐसे में भारत रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड जैसे यूक्रेन के पड़ोसी देशों के जरिए अपने नागरिकों को बाहर निकाल रहा है। सूत्रों ने बताया कि वायुसेना का सी-17 सैन्य परिवहन विमान गुरुवार को सुबह करीब 5 बजकर 40 मिनट पर हिंडन वायुसेना स्टेशन पर उतरा। उन्होंने बताया कि वायुसेना स्टेशन पर विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन ने भारतीयों एवं विदेशियों का स्वागत किया।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

यूपी भाजपा मुख्‍यालय में बजे डमरू और शंख, योगी-मोदी के समर्थन में लगे नारे